देश में संक्रमण और मौतों का सिलसिला धीरे धीरे कम हो रहा है जरा देखें रिपोर्ट 24 घंटे मे

Spread the love

पिछले चौबीस घंटों के दौरान कोरोना से होने वाली मौतों और संक्रमण में कुछ कमी आई है। देशभर में कुल 3,879
मौतें दर्ज की गई हैं और संक्रमण के 3,29,491 नए मामले सामने आए हैं। रविवार को 3.66 लाख से अधिक नए कोरोना मरीज मिले थे और 3,754 लोगों की जान गई थी।
संक्रमण में कमी की वजह कम जांच हो सकती है क्योंकि इस दौरान कुल 14.74 लाख जांच हुई जबकि रोजाना 18-19 लाख जांच हो रही थी। मौतों की संख्या में थोड़ी कमी राहत भरा संकेत माना जा सकता है। बता दें कि देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 37,10,900 है।

स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार सुधर रही है। बीते 24 घंटे के दौरान 3,35,645 लोग स्वस्थ हुए हैं। 74 फीसदी स्वस्थ होने वाले उन्हीं 10 राज्यों से हैं जहां सबसे ज्यादा संक्रमण है। ये राज्य हैं- महाराष्ट्र, यूपी, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, गुजरात और दिल्ली।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 74 फीसदी नए केस दस राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, यूपी, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में दर्ज किए गए हैं। बता दें कि 7 मई को देश में सबसे ज्यादा 4,14,188 मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 8 मई को सबसे ज्यादा 4,187 मौतें हुई थीं। इसके बाद से संक्रमितों की संख्या और मौत का आंकड़ा कम हो रहा है। संक्रमण के नए मामलों में दिल्ली 10 राज्यों में आखिरी पायदान पर है।


Spread the love
और पढ़े  आज दिल्ली समेत देश के 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट,पहाड़ों पर रास्ते हुए बंद
  • Related Posts

    गर्भवती बेटी को चंबल में डुबोकर मारा, खींचे फोटो ताकि कोई और न करे ये गुनाह; दूसरी वारदात भी दहला देगी दिल

    Spread the love

    Spread the loveदुनियाभर में मोहब्बत के शहर के रूप में पहचान रखने वाला आगरा इन दिनों दिल दहला देने वाली वारदातों से सहमा है। जिस शहर में लोग दूर-दूर से…


    Spread the love

    जन्म से मिलने वाली अमेरिकी नागरिकता पर डोनाल्ड ट्रंप का नया वार, ‘बर्थ टूरिज्म’ रोकने के लिए 2 आदेश जारी

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जन्म के आधार पर मिलने वाली अमेरिकी नागरिकता को सीमित करने और ‘बर्थ टूरिज्म’ पर रोक लगाने के लिए गुरुवार को दो…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *