दिल्ली : 31 मई तक रहेंगी पाबंदिया दिल्ली सरकार ने फिर बढ़ाया लॉकडाउन।

Spread the love

दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन एक हफ्ते और बढ़ाने का निर्णय लिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की है। अब 31 मई की सुबह 5:00 बजे तक पाबंदियां लागू रहेंगी। इस बार भी दिल्ली में मेट्रो नहीं चलेगी

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन एक और हफ्ते के लिए बढ़ाया जा रहा है। अब 31 मई सुबह 5 बजे तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया गया है मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर मामलों के घटने का सिलसिला अगले एक हफ्ते इसी तरह जारी रहा तो 31 मई से हम अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन का अच्छा असर देखा जा रहा है। आज कोरोना की ये वेव कमजोर होती नजर आ रही है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में संक्रमण 2.5% के भी नीचे चली गई है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 1,600 केस आए हैं।

आपको बता दें कि दिल्ली में 24 की सुबह पांच बजे लॉकडाउन की पाबंदियां खत्म हो रहीं थीं। उससे पहले ही आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी।


Spread the love
और पढ़े  Delhi: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में हुए भर्ती
  • Related Posts

    सुप्रीमकोर्ट- आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को अंतरिम राहत, SC ने हाईकोर्ट की सुनवाई पर लगाई रोक

    Spread the love

    Spread the loveकांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है।…


    Spread the love

    आज से लद्दाख और जम्मू-कश्मीर समेत इन राज्यों में ऑनलाइन स्व-गणना शुरू, पूछे जाएंगे ये 40 सवाल

    Spread the love

    Spread the loveजनगणना 2027 के लिए ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया आज से शुरू होगी। इसकी शुरुआत लद्दाख और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के उन इलाकों से होगी, जहां सर्दियों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *