दिल्ली होगी अब धीरे-धीरे अनलॉक सोमवार से मिल सकती है राहत – सीएम केजरीवाल ने दिए संकेत

Spread the love

मैनेजमेंट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अब धीरे-धीरे दिल्ली अनलॉक होगी। दिल्ली में कोरोना के केस लगातार कम हो रहे हैं। दिल्ली के लोगों ने एक महीने में कोरोना की इस वेव पर भी काबू पा लिया है। पिछले 24 घंटे में 1.5 प्रतिशत संक्रमण दर और करीब 1100 केस आए हैं। धीरे-धीरे रोज केस कम हो रहे हैं। अस्पतालों में बेड मिलने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। आईसीयू और ऑक्सीजन बेड भी काफी संख्या में खाली पड़े हैं।

केजरीवाल ने कहा कि ऑक्सीजन की किल्लत के वक्त हमनेे जो कोविड सेंटर बनाए थे अब उनमें भी बड़ी संख्या में बेड खाली हैं। अब ये समय है कि दिल्ली में धीरे-धीरे अनलॉक हो। वरना कहीं ऐसा न हो कि लोग कोरोना से तो बच जाएं लेकिन भुखमरी से मर जाएं। हमें बैलेंस बना कर चलना है कि कोरोना भी न बढ़े और आर्थिक गतिविधियों को भी चलाने की कोशिश करनी हैं।

सोमवार(31 मई) को सुबह 5.00 बजे तक ये लॉकडाउन है।
मुश्किल से कोरोना काबू में आया है। इसी के तहत आज दिल्ली के उपराज्यपाल की अध्यक्षता में डीडीएमए की बैठक हुई।
इस बैठक में फैसला लिया गया दिल्ली को धीरे-धीरे खोला जाए।
दिल्ली को खोलने में सबसे पहले हमें समाज के उस तबके को ध्यान में रखना है जो सबसे गरीब हैं, मजदूर हैं।
दिल्ली में कई राज्यों से मजदूर आते हैं अपनी आजीविका के लिए हमें इनका सबसे ज्यादा ख्याल रखना है, इसलिए सबसे पहले इन्हें राहत दी जाएगी।
सोमावर से निर्माण और फैक्टरी गतिविधियों को खोला जाएगा।
हफ्ता दर हफ्ता जनता के सुझाव और एक्सपर्ट की राय के आधार पर धीरे-धीरे खोलेंगे दिल्ली।
अगर बीच में ऐसा लगता है कि इससे दिल्ली में फिर से केस बढ़ रहे हैं तो हमें अनलॉक की प्रक्रिया को रोकना पड़ेगा।
आप सब लोगोंं से गुजारिश है कि कोरोना से जुड़े हर नियमों का पालन करें क्योंकि तभी कोरोना को हरा पाएंगे और दिल्ली में आर्थिक गतिविधियां दोबारा शुरू होंगी।
अगर कोरोना दोबारा से बढ़ा तो हमारे पास लॉकडाउन के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा।
जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें, हम सभी को पूरी जिम्मेदारी से बर्ताव करना है ताकि हम अपनी दिल्ली और अपने देश को बचा सकें।

और पढ़े  संसद में सरकार को फिर घेरेगा विपक्ष,राज्यसभा 46 और लोकसभा 42 बार स्थगित, कामकाज पर क्या असर पड़ा?

Spread the love
  • Related Posts

    आप छोड़ने पर हरभजन का बड़ा खुलासा:- बोले- मेरी बात नहीं सुनी गई..

    Spread the love

    Spread the loveपूर्व क्रिकेटर और भाजपा नेता हरभजन सिंह ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने की वजह पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ में उनके…


    Spread the love

    डीयू छात्रसंघ चुनाव का एलान- 18 सितंबर को मतदान, 19 सितंबर को आएगा रिजल्ट, जानें..

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव का बिगुल बज गया है।  डूसू चुनाव इस बार 18  सितंबर को होगा, जबकि 19 सितंबर को मतगणना होगी। डीयू ने चुनाव को…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *