दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस रिहर्सल के चलते आज बंद रहेंगे ये रास्ते, कल रहेगी मेट्रो स्टेशन की पार्किंग बंद ।

Spread the love

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा कारणों के चलते हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली मेट्रो का आवागमन और मेट्रो स्टेशनों के नीचे होने वाली पार्किंग बाधित रहेगी। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले यानी 14 अगस्त सुबह से दिल्ली मेट्रो स्टेशनों की सभी पार्किंग 32 घंटे बंद रहेंगी। इस दौरान पार्किंग में न ही तो वाहनों का प्रवेश होगा और न ही पार्किंग में पहले से खड़े वाहनों को बाहर निकाला जा सकेगा। डीएमआरसी के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के मद्देनजर सुरक्षा कारणों के चलते 14 अगस्त की सुबह 6.00 बजे से दिल्ली मेट्रो से सभी मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग बंद कर दी जाएगी। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने के बाद दोपहर 2.00 बजे के बाद पार्किंग यात्रियों के लिए खोल दी जाएंगी। डीएमआरसी ने पार्किंग ठेकेदारों को दिशा निर्देश जारी किए हैं। पार्किंग ठेकेदारों को स्वच्छ भारत अभियान के तहत यह भी निर्देश दिए गए हैं कि बंद के दौरान सभी पार्किंग की सही ढंग से सफाई रखी जाए। पार्किंग में की जाने वाली सफाई के निरीक्षण के लिए डीएमआरसी के अधिकारी तैनात किए जाएंगे, जो पार्किंग के सफाई संबंधी दिशा निर्देशों के लागू करने के लिए ठेकेदारों पर नजर रखेंगे। 

स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते कई मार्ग बंद रहेंगे
स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल 13 अगस्त शुक्रवार को आयोजित की जाएगी। रिहर्सल के चलते कई मार्ग बंद रहेंगे। लालकिले के आसपास के सारे मार्ग बंद रहेंगे। फुल ड्रेस रिहर्सल के भी इंतजाम भी वहीं रहेंगे जो 15 अगस्त को रहते हैं। कुछ मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक के सुचारू संचालन केलिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं। बॉर्डरों पर दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों की विशेष चेकिंग की जाएगी। हालांकि इस बार आमंत्रित लोग ही लाल किले के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त(ट्रैफिक) संजय कुमार ने बताया कि सुबह चार बजे से लेकर दस बजे तक कई मार्ग आम लोगों के लिए बंद रहेंगे। ये मार्ग हैं- नेताजी सुभाष मार्ग दिल्ली गेट से छात्ता रेल चौक तक, लोथियन रोड जीपीओ देहली से छात्ता रेल चौक तक, एसपी मुखर्जी मार्ग एचसी सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक तक, चांदनी चौक रोड फाउंटेन से रेड फोर्ड चौक तक, निषाद राज मार्ग रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग तक, लिंक रोड एस्प्लेडे रोड से नेताजी सुभाष मार्ग, रिंग रोड राजघाट से आईएसबीटी तक और बाहरी रिंग रोड आईएसबीटी से आईपी फ्लाईटोवर(सलीमगढ़ बाईपास)। निषाद मार्ग भी पूरी तरह बंद रहेगा।

और पढ़े  PM मोदी से मिले स्काईरूट एयरोस्पेस के संस्थापक.. क्या हुई बातचीत?

इन मार्गों पर केवल लेवल लगे हुए वाहन ही जा सकते हैं। जिन वाहन चालकों के पास लेवल नहीं है वह तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बीएसजैड मार्ग, सुभाष मार्ग, जेएल नेहरू मार्ग और निजामुद्दीन से आईएसबीटी तक रिंग रोड पर आने से बचें। ऐसे वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सकते हैं।
साउथ से नार्थ ऐसे जाएं-
पहला, अरविंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, मटर टेरेसा क्रेसेंट, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुईया रोड, रानी झांसी रोड होकर नार्थ दिल्ली में अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। दूसरा, कनॉट प्लेस पहुंचकर मिंटो रोड, भवभूति मार्ग, अजमेरी गेट, श्रृद्घानंद मार्ग, लाहौरी गेट, नया बाजार, पीली कोठी, एसपी मुखर्जी मार्ग होकर नार्थ दिल्ली में अपने स्थान या आगे तक पहुंच सकते हैं। तीन, रिंग रोड आईएसबीटी, सलीमगढ़ बाईपास, आईपी एस्टेट फ्लाईओवर होकर जा सकते हैं। चार, निजामुद्दीन ब्रिज से क्रॉस यमुना रोड, पुश्ता रोड, जीटी रोड, क्रॉस ओवर टू आईएसबीटी होकर जा सकते हैं। 

पूर्व से पश्चिमी कॉरिडोर
डीएनडी, एनएच-24, विकास मार्ग, शाहदरा ब्रिज और वजीराबाद ब्रिज से आगे रिंग रोड होकर जा सकते हैं। विकास मार्ग, डीडीयू मार्ग, भावभूति मार्ग और डीबीजी रोड होकर जा सकते हैं। बुलेवर्ड रोड, बर्फ खाना, रानी झांसी फ्लाईओवर, डीबीजी रोड और पंचकुईया रोड होकर जा सकते हैं। 

गीती कॉलोनी फ्लाईओवर शांतिवन तक बंद रहेगा
लोअर रिंग रोड पर आईएसबीटी कश्मीरीगेट  से शांतिवन और आईपी फ्लाईओवर तक ट्रैफिक को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। 

गीता कॉलोनी ब्रिज बंद रहेगा
संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि शांतिवन तक गीता कॉलोनी फ्लाईओवर बंद रहेगा। आईएसबीटी से लेकर शांति वन तक रिंग रोड पर वाहनों के चलने की अनुमति नहीं होगी। 

साइनेज लगाए जाएंगे
लोगों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो इसके लिए प्रमुख मार्गों व चौराहों पर पर्याप्त मात्रा में साइनेज लगाए जाएंगे। लोग साइनेज को देखकर स्वतंत्रता दिवस समारोह में जा सकते हैं।
व्यवसायिक वाहन और अंतरराज्यीय बसों के आवागमन पर रहेगा प्रतिबंध-
सभी प्रकार के व्यवसायिक वाहनों को 12 अगस्त की आधी रात से 13 अगस्त की सुबह ग्यारह बजे तक निजामुद्दीन ब्रिज से लेकर वजीराबाद ब्रिज तक आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। 13 अगस्त को सुबह पांच से नौ बजे तक अंतरराज्यीय बसों को भी आईएसबीटी से सराय कालेखां तक आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। अंतरराज्यीय बस चालक जीटी रोड, वजीराबाद रोड और एनएच-24 का प्रयोग कर सकते हैं। अंतराज्यीय बसों को आईएसबीटी से सरायकालेखां आईएसबीटी तक 12 अगस्त को रात 12 बजे से लेकर 13 अगस्त की सुबह 11 बजे तक आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। 

और पढ़े  कांवड़ यात्रा- आज सुबह 8 बजे से रूट डायवर्जन लागू, कल से नमो भारत के 52 अतिरिक्त फेरे,; पूरी जानकारी..

इसके अलावा डीटीसी समेत अन्य सिटी बसों को सुबह पांच से नौ बजे तक  हनुमान सेतू से भैरो रोड टी पाइंट के बीच चलने पर पाबंदी रहेगी। लाल किला, जामा मजिस्द और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर खत्म होने वाली बसें पहले ही खत्म हो जाएंगी। दक्षिण और पश्चिमी दिल्ली से आकर लालकिले की तरफ जाने वाली बसें जेएलएन मार्ग पर रामलीला ग्राउंड की विपरीत दिशा में खत्म हो जाएंगी। उत्तरी, उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी दिल्ली की तरफ से आकर लालकिले जाने वाली बसें मोरी गेट और तीस हजारी पर खत्म हो जाएंगी।  सिटी बसें सुबह दस बजे के बाद बहाल हो जाएंगी। 15 अगस्त को भी यहीं व्यवस्था रहेगी।

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन कैसे जाए
दक्षिण दिल्ली से आने वाले लोग मदर टेरेसा क्रेसेंट, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुईया रोड, रानी झांसी मार्ग, पुल डुफरिन, एसपी मुखर्जी मार्ग होकर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं। इसके अलावा अन्य जगहों से आने वाले लोग रिंग रोड, केला घाट रोड, जोरावर सिंह मार्ग, मोरी गेट, पुल डुफरिन और एसपी मुखर्जी मार्ग होकर रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए कहीं भी कोई पाबंदी नहीं है।

आईएसबीटी ऐसे जाए
नई दिल्ली और दक्षिण दिल्ली के लोग मदर टेरेसा क्रेसेंट रोड, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुईया रोड, रानी झांसी रोड और बुलेवर्ड रोड होकर जा सकते हैं। 

कस्तूरबा अस्पताल ऐसे पहुंचे
जेपीएन अस्पताल जाने में किसी तरह की पाबंदी नहीं है। कस्तूरबा अस्पताल जाने के लिए अजमेरी गेट, अजमेरी बाजार, चौक हौजकाजी, चाबड़ी बाजार, बरसा बुल्ला और उर्दू बाजार होकर जा सकते हैं।

कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें
संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि समारोह में आने वाले लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। लोग किसी तरह की परेशानी होने या सुझाव देने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन 1095 और 25844444 पर संपर्क कर सकते हैं। संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर पुलिस को तुरंत सूचना दें। इसके अलावा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की फेसबुक व ट्विटर पर संपर्क कर सकते हैं।
आज दोपहर 12 बजे तक दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश बंद
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम के चलते 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। इससे बृहस्पतिवार रात 12 बजे से शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक कॉमर्शियल और भारी वाहनों का दिल्ली में प्रवेश बंद रहेगा। यूपी से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को बार्डर पर ही रोका जाएगा। वहीं, 14 अगस्त  की रात से अगले दिन कार्यक्रम समाप्ति तक यह डायवर्जन रहेगा।  

और पढ़े  धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP सदस्यों की कथित होटल पार्टी का वीडियो वायरल, क्या उठे सवाल?

एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर समारोह का आयोजन होने के चलते भारी वाहनों का प्रवेश बंद किया जाएगा। 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल होनी है। इसके चलते 12 अगस्त की रात 12 बजे से अगले दिन कार्यक्रम समाप्ति तक यूपी से दिल्ली की सीमा में भारी वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। वहीं, 14 अगस्त की रात से 15 अगस्त की दोपहर कार्यक्रम समाप्त होने तक भारी वाहनों को यूपी बार्डर, महाराजपुर बार्डर, सीमापुरी बार्डर और लोनी बार्डर से दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इससे वाहन चालकों को जाम से दिक्कत झेलनी पड़ी। बार्डर पर यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे भारी वाहन दिल्ली की सीमा में प्रवेश न कर सके। 

बढ़ाई गई सुरक्षा, की जा रही है चेकिंग
स्वतंत्रता दिवस के चलते जिले भर में चौकसी बढ़ा दी गई है। सीमाओं पर पुलिस चौकन्ना है। मॉल, होटल, ढाबों पर पुलिस चेकिंग कर रही है। किराएदारों का सत्यापन किया जा रहा है। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा को लेकर सीओ, एसएचओ को अलर्ट रहने और क्षेत्र में लगातार चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। बार्डरों पर विशेष निगरानी की जा रही है। मॉल, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन पर पुलिस नजर बनाए हुए है।


Spread the love
  • Related Posts

    नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, 13 मुकदमे वापस लेगी दिल्ली सरकार

    Spread the love

    Spread the loveनीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ दर्ज मुकदमे दिल्ली सरकार वापस लेगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि केवल विरोध…


    Spread the love

    CJP: ‘अपशब्दों का इस्तेमाल देश में कब से अपराध, लोग रोजाना ऐसी भाषा का करते हैं इस्तेमाल’

    Spread the love

    Spread the love जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने पर नोएडा की एक लड़की के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर का विरोध…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *