दिल्ली : बीते 24 घंटे में 12651 मामले सामने आए है,मौतों का आंकड़ा अब भी 300 पार.

Spread the love

दिल्ली में कोरोना के मामलों को बढ़ने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन का असर अब दिखने लगा है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 12651 मामले सामने आए है, हालांकि मौतों का आंकड़ा अब भी 300 के पार बना हुआ है। बीते 24 घंटे में कोरोना से मरने वालों की संख्या 319 है।
कोरोना के घटते मामलों के बीच अब दिल्ली की संक्रमण दर भी 19.10 प्रतिशत पर पहुंच गई है। एक समय था जब दिल्ली की संक्रमण दर 35 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। हालांकि कुछ दिनों से दिल्ली में टेस्ट काफी कम हो रहे हैं। एक समय जहां दिल्ली में एक लाख से भी ज्यादा टेस्ट होते थे वहीं बीते 24 घंटे में सिर्फ 66,234 टेस्ट हुए हैं। इनमें 57265 आरटीपीसीआर और 8969 रैपिड एंटीजन टेस्ट हुए हैं।

इसी दौरान कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 13306 रही। इस तरह दिल्ली में अब तक कुल 13 लाख 36 हजार 218 लोग संक्रमित हो चुके हैं। दिल्ली की अब तक की कुल पॉजिटिविटी दर 7.47 प्रतिशत है। वहीं कुल 12 लाख 31 हजार 297 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। दिल्ली में अब तक कुल 19663 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके चलते दिल्ली की मृत्युदर 1.47 प्रतिशत है। दिल्ली में इस वक्त एक्टिव केस की संख्या 85258 है


Spread the love
और पढ़े  दिल्ली- फिर फटा AC 'बम': पूर्व IAS धनेंद्र की मौत, बेटा गंभीर; ब्लास्ट से मकान में लगी आग, धुएं से घुटा दम
  • Related Posts

    जल्द ही होगा मोदी कैबिनेट का विस्तार- 10 जून को मुख्यमंत्री परिषद की बैठक; ये दो मंत्री देंगे इस्तीफा

    Spread the love

    Spread the loveमोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले विस्तार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। नौ जून को इस कार्यकाल के दो साल पूरा होने और 10 जून…


    Spread the love

    दिल्ली-NCR में मौसम-: बारिश ने गर्मी से दिलाया छुटकारा, अगले तीन दिन तक कूल-कूल रहेगा मौसम

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली-एनसीआर पिछले एक सप्ताह से तेज गर्मी और गर्म हवाओं की चपेट में हैं। इस कारण से तापमान में लगातार 41 डिग्री से ऊपर चल रहा था। बृहस्पतिवार…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *