दिल्ली एनसीआर में अचानक बदला मौसम कुछ इलाकों में आंधी के बाद बारिश, विमानों का रूट भी बदलना पड़ा

Spread the love

दिल्ली व उसके आसपास के इलाके में शुक्रवार की शाम को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। कई इलाकों में बारिश के साथ तेज धूल भरी आंधी चल रही है। दिल्ली के आईटीओ और पंडित पंत मार्ग पर झमाझम बारिश हो रही है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भी बारिश हो रही है। तेज आंधी चलने की वजह से दिल्ली की सड़कों पर कई जगह पेड़ गिर गए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।  

खराब मौसम के कारण दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को जयपुर भेज दिया गया। विमान शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड किया। जयपुर हवाई अड्डे के निदेशक ने कहा कि विमान में 163 यात्री सवार हैं। मौसम सही होने के बाद विमान को दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा। बता दें कि मुंबई-दिल्ली विस्तारा फ्लाइट और काठमांडू-दिल्ली एयर इंडिया की फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया है। वहीं, स्पाइसजेट की दरभंगा-दिल्ली फ्लाइट को भी जयपुर डायवर्ट किया गया है।


Spread the love
और पढ़े  Weather-: दिल्ली में आज भी बरसेंगे बदरा, यलो अलर्ट जारी, जानें अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम
  • Related Posts

    सुप्रीमकोर्ट- आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को अंतरिम राहत, SC ने हाईकोर्ट की सुनवाई पर लगाई रोक

    Spread the love

    Spread the loveकांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है।…


    Spread the love

    आज से लद्दाख और जम्मू-कश्मीर समेत इन राज्यों में ऑनलाइन स्व-गणना शुरू, पूछे जाएंगे ये 40 सवाल

    Spread the love

    Spread the loveजनगणना 2027 के लिए ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया आज से शुरू होगी। इसकी शुरुआत लद्दाख और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के उन इलाकों से होगी, जहां सर्दियों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *