दिल्ली : आज से राजधानी 50% अनलॉक खुल जाएंगे पार्क और बार ।देखें पूरी खबर

Spread the love

दिल्ली सरकार ने आज से कुछ और ढील देते हुए लॉकडाउन 28 जून तक बढ़ा दिया है। आज से बार खुल जाएंगे और लोग पार्क में सैर भी कर सकेंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पार्कों में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए योग करने की छूट होगी। हालांकि स्कूल-कॉलेजों को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की तरफ से रविवार को जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक रेस्तरां 50 फीसदी बैठने की क्षमता के साथ रात 8 की जगह 10 बजे तक खुल सकेंगे। वहीं बार का समय दोपहर 12 से रात 10 बजे तक होगा। एक जोन में एक दिन में एक साप्ताहिक बाजार खोलने की मंजूरी जारी रखी गई है। साप्ताहिक बाजार सड़क किनारे नहीं, स्कूल कैंपस या मैदान में ही लगाने की अनुमति होगी। 

सिनेमाघर, मनोरंजन पार्क और जिम खोलने की अनुमति अनलॉक-4 में भी नहीं मिली। दिल्ली मेट्रो, डीटीसी बसें, कैब-टैक्सी, ऑटो व अन्य सार्वजनिक वाहन 50 फीसदी बैठने की क्षमता के साथ चलते रहेंगे। निजी व सरकारी कार्यालयों में 50 फीसदी की सीमा लागू रहेगी।  वहीं सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक आयोजन की अनुमति नहीं होगी। बाजारों में जिलाधिकारियों को रैंडम कोविड जांच का निर्देश दिया गया है।

सरकारी दफ्तर पिछले हफ्ते की तरह ही खुलेंगे। यानी ग्रुप ए के कर्मचारी 100 प्रतिशत उपस्थिति के साथ दफ्तर आ सकते हैं। अन्य कर्मचारियों को 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ आना होगा। पुलिस विभाग और अस्पताल जैसी जरूरी सेवाओं में लगे कर्मचारियों को 100 प्रतिशत उपस्थिति की अनुमति होगी। निजी दफ्तर में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ कर्मचारी काम कर सकते हैं

और पढ़े  आप छोड़ने पर हरभजन का बड़ा खुलासा:- बोले- मेरी बात नहीं सुनी गई..

Spread the love
  • Related Posts

    Market Update: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 278 अंक टूटा, निफ्टी 77450 पर पहुंचा

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 278.32 अंक गिरकर 77,450.64 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी में भी 57.65 अंक…


    Spread the love

    BJP की नई टीम: अमित मालवीय की जगह दीपक म्हस्के बने सोशल मीडिया प्रमुख, पार्टी ने 11 साल बाद किया बदलाव

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का एलान कर दिया। संगठन में हुए इस फेरबदल में डिजिटल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *