दिल्ली : आज मिले 131 नए संक्रमित,70 दिन के बाद सबसे कम मौते, संक्रमित दर पहुंची 0.22 फीसदी ।

Spread the love

दिल्ली में कोरोना मामले में लगातार गिरावट जारी है। दैनिक मामलों में कमी के साथ मौत का आंकड़ा भी नीचे आ रहा है। सोमवार को कोरोना के 150 से कम मामले सामने आए। 16 मरीजों की मौत हुई। 

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 131 संक्रमित मिले और 16 मरीजों की मौत हुई। 22 फरवरी के बाद सोमवार को एक दिन में सबसे कम मामले दर्ज किए गए हैं और 5 अप्रैल के बाद एक दिन में सबसे कम मौत हुई है। 355 स्वस्थ भी हुए। संक्रमण दर घटकर 0.22 फीसदी रह गई है। 

अबतक 14,31,270  लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 14,03,205 स्वस्थ हो चुके हैं। इस महामारी से कुल 24,839 मौते हो चुकी हैं। मृत्युदर 1.74 फीसदी है। अब सक्रिय मरीज 3226 रह गए हैं। इनमें से अस्पतालों में 1936 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्र में 106 और कोविड स्वास्थ्य केंद्र में 93 रोगी हैं। होम आइसोलेशन में 960 मरीजों का इलाज चल रहा है।

विभाग के अनुसार, रविवार को 59556 टेस्ट हुए, जिसमें 0.22 फीसदी मरीज संक्रमित पाए गए। आरटीपीसीआर से 47357 और रैपिड एंटीजन से 12199 जांच की गई। दिल्ली में अभी तक दो करोड़ तीन लाख 23 हजार टेस्ट हो चुके हैं। कुल संक्रमण दर 7.04 प्रतिशत है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- फेल छात्र-छात्राओं के लिए पास होने का मौका, 22 जुलाई से शुरू होगी अंक सुधार परीक्षा
  • Related Posts

    देहरादून- चोरी का खुलासा: नौकरानी ने हीरे का हार पहनकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की रील, पहुंच गई जेल

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में इंस्टाग्राम पर बनाई गई एक रील ने करीब एक साल पुरानी 10 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी का पर्दाफाश कर दिया। राजपुर थाना क्षेत्र के आईटी…


    Spread the love

    देहरादून-हरिद्वार हाईवे: लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के पास चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून-हरिद्वार हाईवे पर गुरुवार देर रात चलते ट्रक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते ट्रक से बाहर निकलकर अपनी जान…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *