दर्दनाक हादसा : गहरी खाई में गिरी कार दंपती की मौत

Spread the love

उत्तराखंड में मंगलवार सुबह पौड़ी देवप्रयाग मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। कुंडाधार के पास सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई की तरफ जा गिरी। हादसे में कार में सवार शिक्षक दंपती की मौके पर ही मौत हो गई।

एसओ देवप्रयाग संदीप ने बताया कि पौड़ी के उज्याड़ी गांव के रहने वाले रविन्द्र सिंह उम्र 48 साल और उनकी पत्नी सुषमा देवी उम्र 44 साल आज सुबह अपनी मारुति कार से पौड़ी से देहरादून की तरफ जा रहे थे। इस दौरान सबदरखाल में कुंडाधार के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से 200 मीटर नीचे जा गिरी।
ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने ग्रामीणों की मदद से दोनों लोगों को निकालकर उपचार के लिए देवप्रयाग अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना की जानकारी उनके परिजनों को भी दे दी गई है।


Spread the love
और पढ़े  रुड़की- दर्दनाक हादसा: कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 3 की मौत, छह घायल
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *