थलीसैंण/पौड़ी गढ़वाल : मुख्य विकास अधिकारी ने ली जिला स्तरीय समिति की बैठक

Spread the love

बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी आशीष भटगाई ने विकास भवन सभागार पौड़ी में रेखीय विभाग एवं संबंधित अधिकारियों के साथ नेशनल ब्रॉडबैंड मिशन के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक ली। उन्होंने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने कार्य क्षेत्रान्तर्गत कार्यालय संस्थान की ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी की स्पष्ट सूचना निर्धारित प्रारूप में 3 दिन के भीतर देना सुनिश्चित करेंगे। ताकि प्राप्त सूचना का डाटा रिपोर्ट बनाकर समय पर शासन को प्रेषित किया जा सके।
उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोनिवि, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने कार्यालय, सब कार्यालय, आंगनवाड़ी, शिक्षण संस्थान, स्वास्थ्य केंद्र, पटवारी चौकी, पंचायत भवन, सीएससी सेंटर आदि में ब्रॉडबैंड की वस्तुस्थिति की सूचना निर्धारित प्रारूप में देना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने पंचायत राज विभाग को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत को कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हाईटेक किया जाना है। कहा कि ब्रॉडबैंड कनेक्शन संयोजन हेतु राज्य एवं केंद्र वित्त की धनराशि को उपयोग में भी ला सकते हैं।

इस मौके पर उन्होंने जनपद के संबंधित अधिकारियों से उनके कार्यालयों में ब्रॉडबैंड कनेक्शन के संबंध में जानकारी ली है तथा जहाँ ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी नहीं है, उन स्थानों के लिए योजना बनाई जाने की बात कही। साथ ही जितने सीएससी सेंटर व कार्यालय हैं उनमें ब्रॉडबैंड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिये।


Spread the love
और पढ़े  जरूरी काम की खबर: 15 अगस्त तक नहीं कराई ई-केवाईसी तो होगी मुश्किल, महंगा मिलेगा घरेलू सिलिंडर
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *