थराली / चमोली : पिंडर घाटी में बदला मौसम के मिजाज से जनजीवन अस्त-व्यस्त,बढ़ा ठंड का प्रकोप, शादी-ब्याह में भी भारी खलल।

Spread the love

पिंडर घाटी के इलाकों में सुबह से ही मौसम बदला है,रिमझिम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की ठंडी फुहारों से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रविवार को चटक खिली धूप के बाद आज सुबह से ही रूपकुंड,आली वेदनी बुग्याल, लोहाजंग,सोल पट्टी,ग्वालदम में झमाझम बारिश और बर्फबारी जारी है जिससे पर्यटकों और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

वहीं निचले इलाकों में ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। पहाड़ी इलाकों में पारा शून्य से नीचे गिर गया है। ऊंचाई वाले पर्यटन स्थलों में बर्फबारी होने से जहाँ पर्यटकों में खुशी है वहीं स्थानीय लोगो मे भी ठंड के बावजूद पर्यटकों की अच्छी आमद होने की उम्मीद में खुशी का माहौल है। बताते चलें कि विश्व प्रसिद्ध स्थल रूपकुंड आली-वेदनी बुग्यालों,भगुवाबासा सहित लगभग ऊंचाई वाले सभी क्षेत्रों में जमकर बर्फ़ जमने की खबर आ रही है।

निचले इलाकों में लोगों ने अलाव का सहारा लेना शुरू कर लिया है। वही समूचे जनपद में सुबह से बारिश होने से लोग अपने घरों में दुबके हुये है। ग्रामीण क्षेत्रों में काश्तकारों को अपने मवेशियों के लिए चारा-पत्ती के लिए बारिश और बर्फबारी के बीच शीतलहर में जद्दोजहद करनी पड़ रही है।

आजकल शादियों का सीज़न भी चल रहा है तो आज की शादियों में भी बारिश ने खलल डाल कर सभी घरातियों और बारातियों के मौज मस्ती में श्किल खड़ी कर दी है तो वहीं शादी ब्याह के आयोजकों को भी शादी में खाने पीने व मेहमानों के ठहराने की मुश्किलें बढ़ीं हैं।रुक-रुक कर हो रही बारिश ने शादियों का मजा किरकिरा कर दिया है।

और पढ़े  देहरादून बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम: अध्यक्ष पद पर अनिल कुकरेती ने मारी बाजी, 2 साल बाद जोरदार वापसी

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- अब सड़क से 50 मीटर की दूरी होने पर लग सकेंगे हाॅट मिक्स प्लांट

    Spread the love

    Spread the loveअब सड़क से 50 मीटर की दूरी होने पर हाॅट मिक्स प्लांट लग सकेंगे। कैबिनेट ने उत्तराखंड स्टोन क्रशर, स्क्रीनिंग प्लांट, मोबाइल स्टोन क्रशर, मोबाइल स्क्रीनिंग प्लांट, पल्वराईजर प्लांट,…


    Spread the love

    देहरादून- होली पर नहीं होगी रोडवेज बसों की किल्लत, ड्यूटी देने वालों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

    Spread the love

    Spread the loveहोली पर यात्रियों को अपने घर जाने के लिए समय पर रोडवेज बसें मिलेंगी। अपने कर्मचारियों को होली के दौरान लगातार 10 या 11 दिन ड्यूटी करने पर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *