थराली : घास लेने गई महिला पर जंगली सूअर ने किया हमला,लगे 45 टांके। बाल-बाल बची महिला की जान।

Spread the love

पहाड़ों की महिलाएं हर दिन अनेकों खतरों से खेलकर घर गृहस्थी की गाड़ी खींचती है।पहाड़ों में महिलाओं का जीवन कितना कष्टकारी है आज आप इस बात से आसानी से समझ जाएंगे कि नारायणबगड़ प्रखंड में
गांव से थोड़ी दूर खेतों के पास घास लेने गई एक महिला पर जंगली सुअर ने अचानक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसमें महिला की जान बाल-बाल बची।उपचार के दौरान महिला को अस्पताल में 45 टांके लगाए गए।

घटना बृहस्पतिवार सुबह की बताई गई है। जाख (कडा़कोट)गांव की सीमा देवी( 28) पत्नी देवेंद्र रावत गांव के जाबरतोक के खेतों में अकेले ही घास लेने गई थी कि वहां अचानक जंगली सूअर ने उनपर हमला कर दिया।शोर मचाने पर सूअर भाग गया। सूअर के हमले में सीमा देवी के पेट के निचले हिस्से तथा घुटने पर गंभीर चोटें आईं हैं। महिला का पति व गांव के लोग घायल महिला को उपचार के लिए नारायणबगड़ के सरकारी अस्पताल लाए जहां महिला का उपचार कर हायर सेंटर रेफर किया गया है ।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डा नवीन डिमरी व डॉ श्रेय कुमार ने बताया कि घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया।बताया कि महिला को कमर से निचले हिस्से के अलावा सिर पर भी काफी गंभीर छोटे आई हैं जिसे ध्यान में रखते हुए महिला को सीटीस्क्रीन आदि उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।


Spread the love
और पढ़े  रुड़की: गुरुकुल नारसन के टिकौला कलां गांव में नाले में मिला युवक का शव, कल से था लापता
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *