तोहफे में मिली मौत : प्रेमि ने प्रेमिका के संग काटा केक और फिर दे दी दर्दनाक मौत, ऐसे भरी
सूटकेस में लाश, पढ़ें- आखिर कैसे हुआ इस खौफनाक वारदात का खुलासा।।

Spread the love

रुड़की में एक प्रेमी ने प्रेमिका को जन्मदिन के बहाने कलियर के गेस्ट हाउस में बुलाया। केक काटकर जन्मदिन मनाने के बाद तकिये से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी प्रेमिका पर शादी करने का दबाव बना रहा था लेकिन उसने इनकार कर दिया था। इससे नाराज होकर उसने हत्या की योजना बना ली थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं, परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि जिस दिन बेटी ने जन्म लिया था, वही उसका आखिरी दिन होगा।
शुक्रवार को एसपी देहात कार्यालय में एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने प्रेसवार्ता कर बताया कि गुलजेब निवासी मोहल्ला मैदानियान, ज्वालापुर ने बृहस्पतिवार शाम कलियर स्थित एक गेस्ट हाउस में कमरा लिया था। वह अपने साथ सूटकेस भी लेकर आया था।
स्कूटी से लेकर गेस्ट हाउस पहुंचा
इसके बाद वह मंगलौर के मोहल्ला लालबाड़ा निवासी रमसा अंसारी को स्कूटी से लेकर गेस्ट हाउस पहुंचा था। कुछ घंटे बाद वह सूटकेस लेकर गेस्ट हाउस से बाहर निकल रहा था। तभी गेस्ट हाउस मालकिन ने शक होने पर मैनेजर को सूटकेस की तलाशी लेने की बात कही थी। 

आठ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

लोगों ने युवक को पकड़कर सूटकेस खोलकर देखा तो उसमें रमसा का शव था। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया था कि दोनों के बीच आठ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह शादी का दबाव बना रहा था लेकिन रमसा के परिवार वालों ने इनकार कर दिया था। रमसा ने भी परिजनों के मर्जी के खिलाफ शादी करने से इनकार कर दिया था।
तकिये से मुंह दबाकर रमसा की हत्या कर दी
इसके नाराज होकर रमसा के जन्मदिन के दिन ही हत्या करने की योजना बनाई थी। बृहस्पतिवार को उसने प्रेमिका के पास कॉल कर जन्मदिन मनाने के लिए कलियर बुलाया और केक काटा था। इसके बाद उसने तकिये से मुंह दबाकर रमसा की हत्या कर दी थी। शव सूटकेस में रखकर गंगनहर में फेंकने जा रहा था लेकिन इस बीच लोगों ने उसे पकड़ लिया था।

और पढ़े  राजस्थान- स्कूल देखने पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की, बोले- ‘BJP के गुंडों ने किया विरोध’

आरोपी की स्कूटी से एक चाकू बरामद
एसपी देहात ने बताया कि आरोपी की स्कूटी से एक चाकू और अन्य सामान भी मिला है। रमसा (22) भगवानपुर के एक कॉलेज से बीकॉम कर रही थी। वहीं, आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।


Spread the love
  • Related Posts

    तेलंगाना के सूर्यापेट में सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत,कई लोग घायल, 43 यात्री थे सवार

    Spread the love

    Spread the loveतेलंगाना के सूर्यापेट में सुबह करीब 5:20 बजे एक प्राइवेट ट्रैवल बस और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई अन्य…


    Spread the love

    आज से प्याज और चीनी की खुदरा कीमतें घटने के आसार,55 रुपये प्रति किलो हुई चीनी

    Spread the love

    Spread the loveचीनी के आयात की अनुमति और सट्टेबाजी व जमाखोरी पर सरकार के अंकुश का असर अब दिखने लगा है। खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने बताया कि चीनी की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *