डालकन्या : दुखद दर्दनाक हादसा हुई 3 लोगों की मौत.

Spread the love

रविवार शाम डालकन्या के पास गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मां-बेटे और वाहन चालक की मौत हो गई। महिला के छह वर्षीय बड़े बेटे और पति समेत सात लोग दुर्घटना में घायल हुए हैं।
घायलों को विधायक राम सिंह कैड़ा ने ओखलकांडा के अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य तीन का ओखलकांडा के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक रविवार शाम चार बजे हल्द्वानी से गौनियारों जा रही बोलेरो डालकन्या के पास खाई में गिर गई। बोलेरो के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, राजस्व और रेगुलर पुलिस मौके पर पहुंची।

विधायक राम सिंह कैड़ा भी मौके पर पहुंचे। सभी ने घायलों को खाई से बाहर निकालकर एंबुलेंस से ओखलकांडा के अस्पताल पहुंचाया। हादसे में गोमती देवी (29) पत्नी त्रिलोक सिंह, बेटे गौरव सिंह (5) निवासी अमोड़ी चंपावत और चालक महेश राम (38) निवासी गौनियारों की अस्पताल में पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।


Spread the love
और पढ़े  जल संकट से जूझ रही है पौड़ी की जनता, जिले में हर तीसरी शिकायत पानी से जुड़ी हुई
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं, जनसेवा में योगदान देने की भी अपील

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री  धामी ने बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री धामी ने पत्र में कहा…


    Spread the love

    उत्तरकाशी: पीरुल प्लांट में लगी आग, दमकल के 2 वाहन मौके पर पहुंचे, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *