डकैती : घर में घुसे चोरों ने बनवाया खाना और चाय, फिर लाखों का सामान लेकर फरार हो गये देखें।…..

Spread the love

हरिद्वार:  दौलतपुर गांव में सोमवार देर रात को बदमाशों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपए की डकैती की वारदात को अंजाम दिया है. इस दौरान बदमाशों ने घरों के सभी लोगों को बंधक बना दिया था. पीड़ित परिवार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. पुलिस ने घर के पास ही स्थित गोदाम में चौकीदारी करने वाले एक युवक को हिरासत में लिया।
संदीप गिरी दौलतपुर गांव में अपने परिवार के साथ रहते हैं. संदीप के अनुसार देर रात करीब 9 बदमाश उसके घर में घुसे. संदीप गिरी के मुताबिक 6 बदमाश घर के अंदर और तीन छत पर पहरा देते रहे. बदमाशों ने घर के सदस्यों को बंधक बनाने के साथ पहले खाना मांगा. खाना खाने के बाद जब संदीप के पुत्र अमन ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की. इसके बाद उन्होंने कई घंटे तक घर में लूटपाट की.
संदीप के मुताबिक बदमाश घर में रखी लाखों रुपए की नकदी और जेवरात लेकर सुबह चार बजे फरार हो गए. बदमाशों ने जाने के बाद संदीप और परिवारवालों ने शोर मचाया. शोर-शराबे की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए. इसके बाद उन्होंने संदीप और उसके परिवारवालों को खोला और पुलिस को मामले की सूचना दी.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों के बयान दर्ज किए. बहादराबाद थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि घर में 5-6 बदमाशों ने घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है. इस मामले में पास में ही काम करने वाले एक चौकीदार को हिरासत में लिया गया है. बदमाशों की खोजबीन की जा रही है. जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा

और पढ़े  चमोली- औली में बनेगा पहाड़ी शैली का हाट बाजार, मिलेगा सभी सामान

Spread the love
  • Related Posts

    चमोली- आंचल के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का ताज

    Spread the love

    Spread the loveचमोली जिले के किरुली गांव निवासी आंचल फरस्वाण फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड चुनी गई हैं। वह मुंबई में होने वाले फेमिना मिस इंडिया में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।…


    Spread the love

    देहरादून: 10 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न में 65 साल का आटा चक्की संचालक गिरफ्तार, मां ने की थी शिकायत

    Spread the love

    Spread the love     सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में 65 वर्षीय आटा चक्की (घराट) संचालक को 10 वर्ष की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *