टूटा रिकॉर्ड – भारत में कोरोना ने फिर पकडी डराने वाली रफ्तार, 1 दिन में आये 3 लाख से ज्यादा नए केस, 491 लोगों की हुई मौत ।।

Spread the love

तीसरी लहर जितनी खतरनाक हो रही है उससे अधिक संक्रमण की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गुरुवार के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में  3 लाख, 17 हजार, 352 (3,17,532) नए मामले सामने आए हैं जो कि बुधवार की तुलना में 35 हजार अधिक हैं। इसी के साथ पिछले आठ महीने का रिकॉर्ड भी टूट गया। बता दें कि इससे पहले पिछले साल जून में तीन लाख से अधिक मामले सामने आए थे। वहीं बीते 24 घंटे में 491 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। सबसे अधिक चिंता करने वाली बात यह है कि देश में अब भी 19 लाख से अधिक लोग (19,24,051 ) संक्रमित हैं। हालांकि इस दौरान दो लाख, 23 हजार, 990(2,23,990) लोग स्वस्थ भी हुए। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट बढ़कर अब 16.14 फीसदी हो गई है। वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर 16.06 फीसदी है।


Spread the love
और पढ़े  पाकिस्तान: मुनीर के खिलाफ सेना में असंतोष, रावलपिंडी की सुरक्षा बढ़ाई गई, 6 माह तक तैनात रहेंगी तीन कंपनियां
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़ से तबाही: 105 भारतीयों समेत 291 विदेशी पर्यटक लापता,7 की मौत, कई गांव तबाह

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरी नेपाल की भोटे कोशी नदी में बुधवार को अचानक बाढ़ आ गई। जिसमें सात लोगों की शव मिले हैं। वहीं, 384 यात्रियों लापता है, जिनमें 291 विदेशी नागरिक…


    Spread the love

    टीएमसी के बागी सांसदों की बढ़ीं मुश्किलें, लोकसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा सचिवालय ने TMC के 20 बागी सांसदों को अभिषेक बनर्जी की ओर से दायर अयोग्यता याचिकाओं पर नोटिस भेजकर सात दिनों में जवाब मांगा है। इन सांसदों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *