जौनपुर : बजरंग दल ने धर्म परिवर्तन की आशंका पर बंद कराई पूजा – अर्चना, 2 लोग हिरासत में.

Spread the love

जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मई गांव में धर्म परिवर्तन कराने की सूचना पर रविवार को बजरंग दल के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पूजा बंद कराते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मई गांव निवासी हरीशचंद्र अपने घर पर ईसाई धर्म के बारे में जानकारी देते हुए पूजा करा रहे थे। इसकी सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हुई तो वह धर्म परिवर्तन कराने की आशंका से मौके पर पहुंचे। वहां उन्हें किताब, ईसा मसीह की फोटो और बड़ी संख्या में महिला, पुरुष मिले। इस बाबत हरीश चंद्र ने बताया कि वह प्रभु ईसा पर विश्वास करते हैं। उनकी पूजा से उन्हें शांति मिलती है और हमेशा पूजा भी करते हैं। बजरंग दल की सूचना पर पहुंची पुलिस दो लोगों को पकड़ कर थाने ले गई जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। इस बाबत थाना प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह का कहना है कि मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  काली कमाई का यूपी में एक और 'किंग', एडीए का सेवानिवृत्त लिपिक भी फंसा, विजिलेंस ने कसा शिकंजा
  • Related Posts

    हिट हुआ नोएडा एयरपोर्ट: 15 शहरों से जुड़ा, 2.6 गुना बढ़ी फ्लाइट की संख्या, तीन गुना हुआ ट्रैफिक

    Spread the love

    Spread the love नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहले ही महीने में यात्रियों और एयरलाइंस की पसंद बनकर उभरा है। एक महीने के भीतर एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या 2.6 गुना बढ़…


    Spread the love

    आज राम मंदिर मामले में आ सकती है SIT रिपोर्ट,चंपत की नाकामी पर मुहर, भर्ती प्रक्रिया-नियमों में दी थी ढील

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की विस्तृत जांच रिपोर्ट में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की लापरवाही व निगरानी में नाकामी की पुष्टि हुई है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *