जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया।

Spread the love

जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा ने जिला महिला चिकित्सालय में स्थापित ऑक्सीजन प्लाण्ट व पाइप लाइन के द्वारा ऑक्सीजन आपूर्ति वाले वार्डों/शैय्याओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर चिकित्सालय के तीन वार्डों में कुल 70 शैय्याओं तक ऑक्सीजन आपूर्ति हेतु ऑक्सीजन पाइप लाइन का कार्य पूर्ण पाया। इसमें बच्चों के इलाज हेतु चयनित 30 शैय्या के पी0आई0सी0यू0 वार्ड में उपलब्ध चिकित्सीय सुबिधाओं की जानकारी ली।
इस अवसर पर जिलाधिकारी में ऑक्सीजन आपूर्ति संबंधी तीनों वार्डों में प्रत्येक शैय्या पर आवश्यकतानुसार चिकित्सीय उपकरणों की उपलब्धता एवं स्थापना सुनिश्चित करते हुए सभी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए। चिकित्सालय में 21 जून 2021 से ही 500 लीटर प्रति मिनट की क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील है।
उन्होंने कहा कि जनपद में विगत दो दिनों से कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में वृद्धि हुई है। जिसके दृष्टिगत भी तैयारी पूरी रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 आर0के0 सक्सेना, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर0पी0 वर्मा सहित संबंधित चिकित्सक उपस्थित रहे।


Spread the love
और पढ़े  BJP विधायक से माफी, अब फिर बदला बाल योगी का सुर, बोले- झुका नहीं, बुजुर्ग समझकर जताया था खेद
  • Related Posts

    मौसम UP का: पूरा प्रदेश बरसात की चपेट में, आज इन 29 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में मंगलवार को पूर्वी यूपी और कुछ दक्षिणी जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली। माैसम विभाग का कहना है यूपी में मानसून की सक्रियता फिलहाल 27…


    Spread the love

    UP कैबिनेट: बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल, पढ़ें..

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना को भी मंजूरी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *