जल्द ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल देखने को मिल सकता है, बैठक आज.

Spread the love

फेरबदल की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्रिमंडल और आर्थिक मामलों पर बनी मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक बुधवार को होगी। दरअसल, इन अटकलों को हवा तब मिली, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच कई मुलाकातें हुईं।

सूत्रों ने बताया था कि भाजपा और एनडीए के सहयोगी दलों से कुछ महत्वपूर्ण नेता मंत्रिमंडल में शामिल किए जा सकते हैं। शिवसेना और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन से बाहर होने व लोजपा के रामविलास पासवान की मौत के बाद मंत्रिमंडल में कुछ अहम पद खाली चल रहे हैं।

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पहले मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी जोरशोर से चल रही है। प्रधानमंत्री अलग-अलग मंत्रियों को समूह में बुला कर उनके मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं। इन बैठकों में गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। मंत्रिमंडल विस्तार के कयास के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मंत्रिमंडल के सहयोगियों और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक की। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास पर हुई बैठक में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे।

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने पिछले सप्ताह भी ऐसी कई बैठकें की थीं। उन्होंने बताया कि इन बैठकों के जरिये प्रधानमंत्री विभिन्न मंत्रालयों में पिछले दो वर्षों में हुए कामकाज की जानकारी लेने के अलावा कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की। हाल की लगभग सभी बैठकों में भाजपा अध्यक्ष मौजूद रहे थे। जानकारों का मानना है कि यह केंद्रीय कैबिनेट में विस्तार और फेरबदल के पहले की कवायद हो सकती है। 

और पढ़े  टीएमसी में टूट के बाद अभिषेक बनर्जी ने संभाला मोर्चा, पार्टी सांसदों के साथ ओम बिरला से मिलने पहुंचे

सूत्रों के मुताबिक, पीएम आवास पर मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हुई और अब तक तीन समूहों से कामकाज का जायजा लिया जा चुका है। मोदी ने पहले दिन रामेश्वर तेली, वीके सिंह समेत कुछ अन्य मंत्रियों से उनके मंत्रालयों द्वारा किए गए काम की जानकारी ली। सूत्रों के मुताबिक ये बैठकें पांच घंटे से अधिक चलीं और कई मंत्रियों ने अपने मंत्रालय की प्रजेंटेशन भी पेश की। पीएम ने कृषि, ग्रामीण विकास, पशु पालन एवं  मत्स्य पालन, आदिवासी मामले, शहरी विकास, संस्कृति, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन, नागरिक उड्डयन, रेलवे, भोजन और उपभोक्ता मामले, जल शक्ति, पेट्रोलियम, स्टील और पर्यावरण मंत्रालयों के मंत्रियों को भी बैठक के लिए बुलाया।


Spread the love
  • Related Posts

    टीएमसी में टूट के बाद अभिषेक बनर्जी ने संभाला मोर्चा, पार्टी सांसदों के साथ ओम बिरला से मिलने पहुंचे

    Spread the love

    Spread the loveतृणमूल कांग्रेस के 20 सांसदों द्वारा नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया में विलय का दावा किए जाने के बाद पार्टी ने मोर्चा संभाल लिया है। इस राजनीतिक संकट…


    Spread the love

    दिल्ली कैपिटल्स में बदलाव की तैयारी: गांगुली बनेंगे डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट, युवराज को भी मिली नई जिम्मेदारी

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर और दो विश्व कप विजेता टीमों के हीरो युवराज सिंह आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के साथ बल्लेबाजी कोच के रूप में जुड़ने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *