उत्तराखंड : डबल मर्डर पिता की आंखों के सामने हुई जिगर के टुकड़ों की हत्या, खून से लथपथ शव देख सहमे लोग

उत्तराखंड के रुद्रपुर में गुरकीर्तन सिंह और गुरपेज सिंह की हत्या से पूरा गांव सहमा हुआ है। दोहरे हत्याकांड की दास्तां जिसने भी सुनीं, वह भौचक्का रह गया। ग्रामीण दौड़े-दौड़े घटनास्थल पर पहुंच गए। आसपास के लोगों के अनुसार हत्यारोपियों ने पिता की आंखों के सामने जिगर के टुकड़ों की गोली मारकर हत्या कर दी। निहत्थे पिता चाहकर भी कुछ नहीं कर सके। 

मृतक गुरकीर्तन सिंह और गुरपेज सिंह अपने व्यवहार से पूरे गांव में प्रिय थे। हर कोई उनकी बातों को और खेती के कामकाज का कायल था। मंगलवार को जिस समय मृतक गुरकीर्तन सिंह ट्रैक्टर चला रहे थे और उनका छोटा भाई मेड़ बना रहा था।

उन्होंने अपने दोनों बेटों से घर चलकर खाना खाने के लिए कहा था। तीनों कुछ देर बाद घर के लिए निकलते इससे पहले राकेश मिश्रा उर्फ पप्पू अपने भतीजों के साथ मौके पर पहुंचा और ताबड़तोड़ तीन चार राउंड फायरिंग कर गुरपेज को मौत के घाट उतार दिया।

इसके बाद गुरकीर्तन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता पेड़ के नीचे से उठकर जब तक घटनास्थल पर पहुंचे हत्यारोपी फरार हो चुके थे। उन्होंने बेटों को बचाने के लिए ग्रामीणों से गदद की गुहार भी लगाई। एक बेटे की अस्पताल और दूसरे बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। दो बेटों की मौत से पिता के आंसू थम नहीं रहे थे। वह कभी खुद को कोसते तो कभी हत्यारोपियों को अंजाम भुगतने की धमकी देते दिखे।

गांव में बवाल की आशंका को देखकर पुलिस मुस्तैद नजर आई। एसएसपी के निर्देश पर हत्यारोपी के घर के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। इसके अलावा हत्यारोपी के घर को जाने वाले रास्ते में भी भारी पुलिस फोर्स हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए थी। 

और पढ़े  लाल सागर: यमन में फंसे 19 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाला गया, 2 सप्ताह से होदेइदाह और सना में थे फंसे

गांव में बवाल की आशंका को देखकर पुलिस मुस्तैद नजर आई। एसएसपी के निर्देश पर हत्यारोपी के घर के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। इसके अलावा हत्यारोपी के घर को जाने वाले रास्ते में भी भारी पुलिस फोर्स हर गतिविधि पर नजर बनाए थे।

हत्यारोपी के फरार होने के बाद पुलिस टीम ने हत्यारोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी। देर शाम तक पुलिस ने हत्यारोपी के साले समेत 10 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। एसएसपी डीएस कुंवर ने बताया कि टीमें हत्यारोपियों की तलाश कर रही हैं। बहुत जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा

घटनास्थल के पास एक जामुन के पेड़ पर कई सारे बच्चे चढ़कर जामुन खा रहे थे। उन्होंने गोलियों की आवाज सुनीं तो डरकर घरों की तरफ भाग गए। बच्चों ने शोर शराबा कर अपने परिजनों को बताया कि अंकल को गोली मार दी है। वह सड़क पर पड़े हुए हैं। बच्चों की आवाज सुनते ही लोग घटनास्थल पर पहुंचने लगे। 

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई थी। मौके में देरी से पहुंचने की दो वजह रहीं। पहला तो गौतम अस्पताल के ठीक सामने से प्रीतनगर गांव को जाने के लिए हाईवे पर कोई कट नहीं था। पुलिस को लंबा रास्ता नापकर कर मौके पर पहुंचना पड़ा। दूसरा जिस गांव में हत्या हुई वहां जाने के लिए पुलिस अलग-अलग रास्ते होने से भटक गई। 

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई थी। मौके में देरी से पहुंचने की दो वजह रहीं। पहला तो गौतम अस्पताल के ठीक सामने से प्रीतनगर गांव को जाने के लिए हाईवे पर कोई कट नहीं था। पुलिस को लंबा रास्ता नापकर कर मौके पर पहुंचना पड़ा। दूसरा जिस गांव में हत्या हुई वहां जाने के लिए पुलिस अलग-अलग रास्ते होने से भटक गई। 

और पढ़े  दिवाली की रात कई जगह अग्निकांड: मुंबई, उज्जैन से दिल्ली और ओडिशा तक आग, कहां-कैसे हुआ रेस्क्यू, कितना नुकसान?

अजीत सिंह के परिवार और राकेश मिश्रा उर्फ पप्पू के परिवार के बीच जमीन को लेकर इससे पहले कभी विवाद नहीं हुआ था। अजीत सिंह और राकेश की बहन की जमीन एक दूसरे के खेत से लगी हुई हैं। इससे पहले मेड़ के किनारे राजेश ने दर्जनों पॉपुलर समेत कई पेड़ लगाए थे। इस पेड़ों को कुछ समय पहले पटवाकर वह बेच चुका है।

  • Related Posts

    फारस की खाड़ी में टैंकर पर हमला: एक भारतीय नाविक घायल, केंद्रीय मंत्री सोनोवाल बोले- मामले पर नजर रख रही सरकार

    केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि सरकार स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है। दरअसल, 10 नवंबर को फारस की खाड़ी से गुजरते समय, लाइबेरिया…

    भाई दूज 2026: भाई-बहन के स्नेह और समर्पण का पर्व भाई दूज, यहां जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    आज भाई दूज का पर्व है। भाई-बहन के रिश्ते में स्नेह, अपनापन और विश्वास को समर्पित भाई दूज हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। पांच दिनों तक चलने…