चमोली/उत्तराखण्ड :चारधाम यात्रा मार्ग पर युद्ध स्तर पर लग रही हैं चमोली जिले में वैक्सीन।

Spread the love

चमोली जिले में 13 वैक्सीन सेन्टरों मे जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के मार्ग निर्देशन में जनपद में संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे है। कोरोना महामारी से सुरक्षा के दृष्टिगत वैक्सीनेशन कार्यो पर जोर दिया जा रहा है। जिले में 45 प्लस आयुवर्ग में 98.1 प्रतिशत वैक्सीनेशन हो चुका है। जबकि 18 प्लस में 26.8 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले एहतियात के तौर पर यात्रा से जुड़े सभी होटल, ढाबें, वाहन चालक एवं अन्य व्यवसायियों का भी तेजी से वैक्सीनेशन किया जा रहा है बद्रीनाथ धाम में आज मंदिर समिति के कर्मचारियों, व्यवसायियों एवं स्थानीय जनता को मिलाकर 300 से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन हुआ।

अगले दो दिनों में बद्रीनाथ धाम के आसपास गांव क्षेत्रों में सभी का वैक्सीनेशन पूरा किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन कोविड को लेकर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करा रहा है। होम आइसोलेशन में रखे मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ चिकित्सा परामर्श दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बाजारों में भीडभाड से बचने, शारीरिक दूरी रखने व मास्क पहनने तथा कोविड सर्तकता नियमों का पूरी तरह से पालन करने को कहा है।

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए टेस्टिंग भी लगातार जारी है। पिछले चैबीस घंटो में जिले से 803 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। स्वास्थ्य टीमें गांव गांव जाकर भी कोरोना जांच करने में जुटी है। अभी तक स्वास्थ्य टीमों द्वारा 564 गांवों में जाकर 26533 लोगों की सैंपल जांच किए गए। गौचर बैरियर पर अब तक 4112, गैरसैंण बैरियर पर 2295 तथा ग्वालदम बैरियर पर 145 लोगों का रैपिड एंन्टीजन टेस्ट किया गया। कोविड अस्पताल में अब 5 मरीज भर्ती है। जबकि 111 मरीजों का होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है।

और पढ़े  बदरीनाथ धाम में 2 फिट तक जमी बर्फ, लगातार बर्फबारी, 25 मार्च तक के लिए मौसम का अपडेट..

जिले में कोविड नियमों का सख्ती से अनुपालन कराया जा रहा है। कोविड नियमों के उल्लंघन करने पर अब तक 13278 व्यक्तियों के विरूद्व कार्रवाई अमल में लाई गई है। ब्लाक एवं सिटी रिसपोंस टीमों के माध्यम से भी जिले के सभी क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण पर नियमित निगरानी रखी जा रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी: BJP की हैट्रिक लगाने का रक्षा मंत्री कर गये सियासी भविष्वाणी,CM धामी ने किया गुलदस्ते से स्वागत

    Spread the love

    Spread the love     पंतनगर एयरपोर्ट पर गुलाब के फूलों के गुलदस्ते से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…


    Spread the love

    हल्द्वानी: धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, राजनाथ बोले- चौका मारा है अब छक्का भी मारेंगे

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में भाजपा के नौ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में विकास कार्यों से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह खासे प्रभावित हुए। अपने संबोधन में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *