चंपावत : जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में समस्त अधिकारी के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक ।

Spread the love

आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत जनपद में शामिल दो विधानसभा क्षेत्रों यथा 54 लोहाघाट तथा 55 चम्पावत के तहसीलों से प्राप्त मतदेय स्थलों के परिवर्तन तथा संशोधन संबंधी प्रस्तावों एवम् बी0एल0ओ0 द्वारा भौतिक सत्यापन संबंधी घर घर जाकर सत्यापन कार्य तथा 01 जनवरी 2022 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष पुनरीक्षण आदि के संबंध जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनीत तोमर की अध्यक्षता में समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नोडल अधिकारी स्वीप आदि के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की गई। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया था तथा उनकी राय पर भी विचार विमर्श किया गया। जिलाधिकारी विनीत तोमर ने सभी पार्टी प्रतिनिधियों से भी मतदान केंद्रों से संबंधित उनके सुझाव लिए तथा कहा की यदि किसी मतदान केंद्र को लेकर उन्हें कोई आपत्ती है तो इसकी जानकारी दे जिससे उस पर विचार किया जा सके। उप जिला निर्वाचन अधिकारी नयन सिंह मेहरा ने बताया कि विधानसभा लोहाघाट में 02 तथा विधानसभा चम्पावत में 10 नए मतदेय स्थलों के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि 01 जनवरी 2021 की अर्हता तिथि के आधार पर दिनांक 01 सितम्बर 2021 से 15 सितम्बर 2021 तक विशेष पुनरीक्षण के अन्तर्गत मतदेय स्थल पर बी0एल0ओ0 के माध्यम से घर घर जाकर भौतिक सत्यापन का कार्य संपादित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यदि किसी मतदाता के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो इसके लिए संबंधित प्रारूप को भर कर निशुल्क पहचान पत्र प्राप्त किया जा सकता है। पहले यह इसके लिए रुपए 25 शुल्क के रूप में लिए जाते थे।
जिलाधिकारी विनीत तोमर ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि सभी मतदाताओं को सभी कार्यक्रम की सूचना उपलब्ध कराने के लिए प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करे

और पढ़े  हल्द्वानी- BJP की प्रदेश कार्यसमिति में नैनीताल का दबदबा, तीन दिग्गज बने स्थायी आमंत्रित सदस्य

Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *