घाट का भयानक मंजर,बालू हटी दिखे शवो के ढेर खबर पढ़ें

Spread the love

लाशों से अटा पड़ा है उन्नाव के बक्सर शिवराजपुर का खेरेश्वर घाट । सैकड़ों गंगा के बीच में और किनारे पर कई शव दफनाए गए। करीब तीन सौ मीटर के दायरे में जिधर भी निगाहें दौड़ाई गईं, शव ही शव नजर आए। शवों के ऊपर से बालू हटी तो मृतकों के परिजनों की बेबसी और मजबूरी सामने आ गई। बताया जा रहा है कि आसपास के ग्रामीण लकड़ी महंगी होने और आर्थिक तंगी के चलते सूखी गंगा में ही शव दफनाकर चले गए। घाट पर तो शवों का अंतिम संस्कार होता आया है लेकिन ग्रामीणों की मानें तो पहली बार गंगा किनारे और बीच में शवों को दफनाने का मामला सामने आया है।

कोरोना काल में इतनी मौतें हुईं कि घाटों पर जगह कम पड़ गई। लंबे इंतजार और अनापशनाप खर्चे से बचने के लिए मजबूर व आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीण चोरी छिपे यहीं पर अपनों के शव दफनाते रहे।

दिन पहले हुई बारिश के बाद जब बालू बह गई तो ये शव नजर आने लगे।  गुरुवार को इसकी खबर फैली तो मजमा लग गया। किसी शव का हाथ नजर आया तो किसी का पैर। कई शवों को तो कुत्तों ने नोंच-नोंचकर क्षतविक्षत कर दिया था। खबर फैली तो पुलिस अफसर भी पहुंचे

गांवो में भी कोरोना काल में सैकड़ों मौतें हुईं। शव गंगा में दफना दिए गए लेकिन पुलिस प्रशासन को भनक तक नहीं लगी। गुरुवार को जब भनक लगी तो पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। हर दो-तीन फीट की दूरी पर एक शव दफनाया गया। कहीं-कहीं तो पैर रखने तक की जगह नहीं थी। 

और पढ़े  भारत-कनाडा संबंध: सीतारमण टोरंटो पहुंचीं, पहले आर्थिक-वित्तीय संवाद में किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

घाट पर लकड़ी आदि की व्यवस्था नहीं है। जहां देते भी हैं, बहुत महंगी देते हैं। एक शव के अंतिम संस्कार में पांच से सात हजार रुपये खर्च हो जाते हैं। मजबूर और गरीबों के लिए ये रकम बड़ी है। इसलिए लोगों ने शव दफनाने शुरू कर दिए। पिछले एक महीने से शवों की संख्या बढ़ गई है। ग्रामीणों के मुताबिक सैकड़ों शव यहां दफनाए गए


Spread the love
  • Related Posts

    आज इन 26 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान,क्या फिर बढ़ेगा पहाड़ों पर संकट?

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार समेत 26 राज्यों में रविवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों…


    Spread the love

    NEET-PG परीक्षा में लगभग 2.70 लाख अभ्यर्थी,क्या पहनकर जाएं? अभ्यर्थी अच्छे से पढ़ लें दिशानिर्देश

    Spread the love

    Spread the love राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) की ओर से नीट पीजी 2026 परीक्षा आज देश के कई राज्यों में होगी। परीक्षा एक ही पाली में होगी। परीक्षा का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *