गुजरात के मुख्यमंत्री का इस्तीफा : चुनाव से 15 महीने पहले रूपाणी ने छोड़ा पद, रेस में चार नाम आगे ।

Spread the love

गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वह राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिलने पहुंचे और अपना इस्तीफा उन्हें सौंप दिया। इसके बाद गुजरात में राजनीतिक हलचल तेज हो गई हैं। बता दें कि रूपाणी ने विधानसभा चुनाव से 15 महीने पहले यह बड़ा फैसला लिया। राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद विजय रूपाणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूपाणी के इस्तीफे के बाद कल विधायक दल की बैठक हो सकती है।
मीडिया से कही यह बात
इस्तीफे के बाद रूपाणी ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा, “मैंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पार्टी संगठन में काम करने की अपनी इच्छा के बारे में शीर्ष नेतृत्व को बता दिया है। भाजपा प्रेक्षक यहां (गांधीनगर) आए थे और पार्टी जल्द ही नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला करेगी।”

नए सीएम की रेस में चार नाम
जानकारी के मुताबिक, रूपाणी के इस्तीफे के बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। अब तक चार नाम सीएम पद के लिए सामने आए हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, नितिन पटेल, सीआर पाटिल और पुरषोत्तम रुपाला शामिल हैं। हालांकि, इस संबंध में भाजपा से जुड़े सूत्रों ने कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया।

गौरतलब है कि गुरुवार रात को ही गृह मंत्री अमित शाह निजी दौरे पर गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे थे। एक भाजपा नेता ने दावा किया था कि वे शुक्रवार सुबह ही दिल्ली भी लौट गए। उनके गुजरात पहुंचने पर कोई कार्यक्रम नहीं किया गया, न ही पार्टी या सरकारी स्तर पर उनकी किसी से मिलने की योजना सामने आई।
रूपाणी ने सात अगस्त 2016 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद 2017 में राज्य में विधानसभा चुनाव हुए थे। इसमें भाजपा ने बहुमत हासिल कर सरकार बनाई थी। भाजपा ने गुजरात में 182 सीटों में से 99 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था। विधानमंडल दल की बैठक में रूपाणी को विधायक दल का नेता और नितिन पटेल को उपनेता चुना गया था। रूपाणी ने 26 दिसंबर 2017 को दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

और पढ़े  अगस्त से नए नियम- 1 अगस्त से बदलेंगे तत्काल टिकट और CKYC के नियम, यहां जानें...

Spread the love
  • Related Posts

    यूक्रेन पर रूस का भीषण हमला: कीव पर बरसाईं मिसाइलें और ड्रोन, नौ की मौत

    Spread the love

    Spread the loveयूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने शुक्रवार रात से शनिवार तड़के तक बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से बड़ा हमला किया। अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में कम…


    Spread the love

    भोगपुरम में हवाई अड्डे का उद्घाटन, जनसभा में PM बोले- स्वर्ण आंध्र के विजन के लिए आज अहम दिन

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगपुरम में बने अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इस हवाई अड्डे के निर्माण पर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *