बर्थडे है बदमाश का : – टीआई ने मंगवाया थाने में केक, लगे अपराधी को खिलाने पर हो गये लाइन हाजिर

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में टीटी नगर थाने के टीआई शैलेंद्र शर्मा को अपराधियों के मस्ती करने के आरोप में लाइन अटैच कर दिया गया है। दरअसल, शुक्रवार को  एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें टीआई शैलेंद्र शर्मा अपराधी के साथ बर्थडे मनाते और केक काटते नजर आ रहे थे। पूरे मामले में एक भाजपा नेता की अहम भूमिका भी बताई जा रही है।
वायरल वीडियो में टीआई शैलेंद्र बदमाशों के साथ हंस-हंसकर बात करते नजर आ रहे हैं। वह खुद थाली भी बजा रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने खुद अपने हाथ से आरोपी को  केक खिलाया। उसे जन्मदिन की बधाई दी। वहीं टीआई शर्मा ने अपनी सफाई में कहा कि उन्हें अपराध दर्ज होने की उन्हें जानकारी नहीं थी।
जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले टीआई शैलेंद्र की भाजपा नेता से देर रात डीजे न बजाने को लेकर बहस हुई थी और दोनों आपस में उलझ गए थे। डीजे भाजपा नेता के दोस्त गोविंद कुशवाह के जन्मदिन पर बजाया जा रहा था। इसके बाद भाजपा नेता ने टीआई को थाने से हटाने के लिए बड़े नेताओं पर दबाव बनाने लगे। जिसके बाद दबाव में आकर टीआई ने पवार के आपराधिक प्रवृत्ति के दोस्त से थाने में ही केक कटवा दिया। थोड़ी देर बाद ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

टीआई ने दी सफाई
टीआई का कहना है कि भाजपा नेता ही केक लेकर आए थे। उन्होंने आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी होने से भी इनकार किया है। वीडियो वायरल होने के बाद टीआई को लाइन अटैच कर दिया गया है।

और पढ़े  मक्का समझौते पर सवाल: हूती लड़ाकों की पाकिस्तान-तुर्किये को धमकी- सऊदी अरब का साथ दिया तो अंजाम भुगतना होगा
  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

    अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का एलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर…