खौफनाक घटना : आखिर इस छोटी सी वजह के लिए 14 साल की बेटी ने तवे से वार कर मार डाला अपनी मां को।।

Spread the love

नोएडा में डांट से खफा बेटी ने अपना आपा खो दिया और लोहे के तवे से मां के सिर पर वार कर जान ले ली। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो बेटी ने पहले पुलिस को गुमराह किया लेकिन पूछताछ मेंहत्या की बात कबूल ली। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने किशोरी को नारी निकेतन भेज दिया है।
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि रविवार रात को सेक्टर-77 की एक सोसाइटी में 34 वर्षीय महिला का शव लहूलुहान अवस्था में फ्लैट में मिला था। बेटी की सूचना पर आसपास के लोगों ने उन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
पुलिस को जानकारी हुई तो जांच शुरू की। जांच में बेटी से पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।  एडीसीपी ने बताया कि घटना वाली रात दोनों फ्लैट में थीं। मां ने डांटते हुए बेटी को बर्तन धोने के लिए कहा और खुद फोन पर बात करने लगी। उसी से नाराज होकर बेटी ने तवे से मां के सिर पर वार किया और फिर कई बार चेहरे व सिर पर हमला किया। 

इससे बेडरूम से लेकर बाथरूम तक खून फैल गया। इसके बाद बेटी लाइट बंद कर फ्लैट के नीचे चली गई। थोड़ी देर बाद आकर उसने शोर मचाया और पड़ोसियों को सूचना दी।  किशोरी की मां ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में काम करती थी। वह दिल्ली की रहने वाली थी। 

नौवीं कक्षा में पढ़ती है किशोरी

जांच में पता चला कि किशोरी नौवीं कक्षा में पढ़ती है। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह मां के व्यवहार से नाराज रहती थी और उसके फ्लैट में कई लोगों का आना जाना था। इससे वह परेशान रहती है। सोसाइटी के लोग भी उस पर ताना मारते थे। बेटी ने तवे से वार कर मार डाला अपनी मां को।।

और पढ़े  हल्द्वानी / रामपुर रोड- कैंटर ने पूर्व सैनिक को रौंदा, मौत, गाड़ी से टकराने के बाद विपरीत दिशा से आए दूसरे वाहन की चपेट में आए

नोएडा में डांट से खफा बेटी ने अपना आपा खो दिया और लोहे के तवे से मां के सिर पर वार कर जान ले ली। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो बेटी ने पहले पुलिस को गुमराह किया लेकिन पूछताछ मेंहत्या की बात कबूल ली। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने किशोरी को नारी निकेतन भेज दिया है।
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि रविवार रात को सेक्टर-77 की एक सोसाइटी में 34 वर्षीय महिला का शव लहूलुहान अवस्था में फ्लैट में मिला था। बेटी की सूचना पर आसपास के लोगों ने उन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
पुलिस को जानकारी हुई तो जांच शुरू की। जांच में बेटी से पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।  एडीसीपी ने बताया कि घटना वाली रात दोनों फ्लैट में थीं। मां ने डांटते हुए बेटी को बर्तन धोने के लिए कहा और खुद फोन पर बात करने लगी। उसी से नाराज होकर बेटी ने तवे से मां के सिर पर वार किया और फिर कई बार चेहरे व सिर पर हमला किया। 

इससे बेडरूम से लेकर बाथरूम तक खून फैल गया। इसके बाद बेटी लाइट बंद कर फ्लैट के नीचे चली गई। थोड़ी देर बाद आकर उसने शोर मचाया और पड़ोसियों को सूचना दी।  किशोरी की मां ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में काम करती थी। वह दिल्ली की रहने वाली थी। 

नौवीं कक्षा में पढ़ती है किशोरी

जांच में पता चला कि किशोरी नौवीं कक्षा में पढ़ती है। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह मां के व्यवहार से नाराज रहती थी और उसके फ्लैट में कई लोगों का आना जाना था। इससे वह परेशान रहती है। सोसाइटी के लोग भी उस पर ताना मारते थे।

और पढ़े  देहरादून- प्रदेश के सभी नौ जिला सहकारी विकास संघों में BJP समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…

    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *