खतरा : फिर लौटा कोरोना 1 दिन में सर्वाधिक केस आए सामने, अन्य देशों में चेतावनी जारी।

Spread the love

चीन में कोरोना फिर से वापस लौट आया है। चीनी मीडिया के अनुसार देश में महामारी की शुरुआत में वुहान के प्रकोप के बाद से एक दिन में सर्वाधिक मामले सामने आए हैं। चीन ने कुल 526 मामलों की पुष्टि की है जो कि पिछले दो वर्षों में एक दिन में सर्वाधिक संक्रमण के मामले हैं। इनमें से 214 मरीज लक्षण वाले थे और 312 मरीज बिना लक्षण वाले थे। चीन ने कहा है कि इतने मामले कोविड जीरो  नीति के लिए एक बड़ा झटका है। वहीं चीन में कोरोना के सर्वाधिक मामले सामने आने के बाद से अन्य देश भी सतर्क हो गए हैं और नागरिकों से कोरोना नियमों का पालन करने के लिए कहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चीन के किंगडाओ शहर में ओमिक्रॉन के 88 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जो लोग ओमिक्रॉन के शिकार हुए हैं वे सभी छात्र बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह चीन में इस साल के संक्रमण के एक दिन के सबसे अधिक मामले हैं।


Spread the love
और पढ़े  Gift: चेन्नई की कंपनी ने कर्मचारियों को दी 12 लग्जरी कारें Audi A4, अनोखे तोहफे..
  • Related Posts

    कार्बन कॉपी बन गई है टीएमसी: मुर्शिदाबाद में बरसे PM मोदी, कहा- घुसपैठियों की सरकार का अंत तय

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने साफ लफ्जों में कहा…


    Spread the love

    इस्‍लामाबाद पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, बस कुछ देर में होगी US-ईरान की शांति वार्ता,जेडी वेंस कर रहे नेतृत्व

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर नई हलचल देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के तहत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *