केंद्रीय शिक्षा मंत्री का संवाद खत्म, 4 मिनट ही बोल पाए डॉ निशंक.

Spread the love

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक शुक्रवार, 25 जून, 2021 को अपने लाइव संबोधन के दौरान महज तीन मिनट 42 सेकंड बोले हैं। इस दौरान उन्होंने सिर्फ बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। वहीं, मूल्यांकन प्रणाली को स्वीकृति देने पर सुप्रीम कोर्ट का आभार जताया। निशंक ने वीडियो संबोधन में कहा, मैं सीबीएसई के मूल्यांकन मानदंडों को स्वीकार्यता प्रदान करने के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय का आभारी हूं।

 निशंक ने कहा, कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों का मूल्यांकन एक वस्तुनिष्ठ योजना के आधार पर किया जाएगा और इससे छात्रों को लाभ होगा। जो छात्र परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे उन्हें परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि प्यारे बच्चों, अगर आपको लगता है कि मूल्यांकन प्रणाली आपकी क्षमताओं के साथ न्याय नहीं करती है, तो निश्चिंत रहें, हमने आपकी चिंताओं का समझ लिया है। सीबीएसई अगस्त में आपके लिए बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा। आपका स्वास्थ्य, भविष्य हमारी प्रमुख चिंताएं हैं।


Spread the love
और पढ़े  बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का प्रकोप,दिल्ली में 2308 मरीज, नोएडा में 24 घंटे में बढ़े आठ गुना केस,अस्पताल अलर्ट मोड पर
  • Related Posts

    ममता की बढ़ी मुश्किलें: ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, हाईकोर्ट के आदेश के उल्लंघन का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के छात्र संगठन तृणमूल छात्र परिषद के आयोजकों के खिलाफ हेस्टिंग्स थाने में मामला दर्ज किया गया है।…


    Spread the love

    अंकित बालियान हत्याकांड: ‘चुप हूं, इसका मतलब यह नहीं कि…’, इसलिए तो न लिखी अंकित की हत्या की पटकथा

    Spread the love

    Spread the loveहरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने दो शूटरों को दबोच लिया है। पता चला है कि इस वारदात को हरियाणा के पानीपत और करनाल के शूटरों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *