काशीपुर : कार और ट्रक की हुई भिड़ंत, सीपीयू प्रभारी की दर्दनाक मौत, गाड़ी काट कर निकाला शव।

Spread the love

काशीपुर में कुंडेश्वरी रोड पर बुधवार देर रात हुई कार और ट्रक की भीषण टक्कर में सिटी पेट्रोलिंग यूनिट (सीपीयू) के प्रभारी पवन भारद्वाज की मौत हो गई। वह तीन साल से काशीपुर सीपीयू में तैनात थे। दुर्घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। 40 वर्षीय एसआई पवन कुमार भारद्वाज मूलरूप से कोटद्वार के शिवपुरी के रहने वाले थे। तीन साल पहले उनकी तैनाती काशीपुर सीपीयू में हुई थी। इस समय वह आईआईएम स्थित बैरक में रहा करते थे। बुधवार देर रात लगभग साढ़े दस बजे वह अपनी कार संख्या यूके 18 के 7664 से काशीपुर बाजार से बैरक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कुंडेश्वरी रोड पर सामने से आ रहे ट्रक संख्या यूपी 38 टी 1649 से उनकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक और कार की इस जबरदस्त टक्कर में कार सिकुड़ गई और लॉक हो गई। पवन का शव निकालने के लिए क्रेन को मौके पर बुलाया गया।

क्रेन से कार को काट कर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने रात को शव मोर्चरी में रखवा दिया था। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस की ओर दौड़ पड़े।


Spread the love
और पढ़े  चमोली- नकली गहनों पर फर्जी हॉलमार्क लगाकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
  • Related Posts

    हरीश राणा-  हरीश की अस्थियां हरिद्वार में कीं विसर्जित, तेरहवीं पैतृक गांव पलेटा में करेगा परिवार

    Spread the love

    Spread the loveइच्छामृत्यु के बाद 13 वर्षों की मौन पीड़ा से मुक्त हुए हरीश राणा की अस्थियां वीरवार को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित कर दी गईं। इसके बाद पूरा…


    Spread the love

    Expressway: उद्घाटन की तैयारी तेज, बनाए जा रहे तीन हेलिपैड, हो सकती है PM मोदी की जनसभा

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का अब उद्घाटन जल्द होने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल के पहले सप्ताह में ही इसका उद्घाटन करने देहरादून…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *