उपचुनाव : मुख्यमंत्री रावत के लिए 5 विधायक अपनी सीट छोड़ने के लिए तैयार, जल्द ही होगा निर्णय

Spread the love

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के उपचुनाव के लिए पांच विधायक सीट छोड़ने के लिए तैयार हैं। उपचुनाव की सीट को लेकर जल्द निर्णय हो जाएगा।

मीडियाकर्मियों से बातचीत में कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री के चुनाव पर जल्द निर्णय लेंगे। मुख्यमंत्री से उनकी दो दौर की बातचीत हो चुकी है। मुख्यमंत्री किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, इस प्रश्न के जवाब में कौशिक ने कहा कि पार्टी के पांच विधायक मुख्यमंत्री के लिए सीट छोड़ने को तैयार हैं। कोटद्वार के विधायक कैबिनेट मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत, बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट, भीमताल के विधायक रामसिंह कैड़ा के अलावा दो और विधायकों ने मुख्यमंत्री को उनकी सीट से चुनाव लड़ने की पेशकश की है।

कौशिक ने कहा कि कोविड महामारी में पार्टी विधायक पूरी क्षमता से जुटे हैं। विधायकों को तीन मुद्दों पर जुटने को कहा गया है। वे सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाएंगे। विधायक निधि से कोविड रोकथाम का काम करेंगे।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- कांग्रेस ने बनाई BJP को घेरने की रणनीति, पेपर लीक, चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर आक्रामक रुख
  • Related Posts

    रुद्रपुर- 16 साल की किशोरी का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस कर रही छानबीन

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में एक 16 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि देर रात जब परिजन…


    Spread the love

    रुद्रपुर- सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दरिंदे: पुलिस ने उतारा जुलूस, भागने की नाकाम कोशिश पर हुई पिटाई, भीड़ ने भी पीटा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर सामूहिक दुष्कर्म और अपहरण के मामले में मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद भी दरिंदों का दुस्साहस कम नहीं हुआ। मंगलवार को जब पुलिस उन्हें क्राइम सीन पर लेकर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *