उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आज काशी के दौरे पर, देखेंगे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर जानेंगे हकीकत ।

Spread the love

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी आएंगे। वह गोद लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने सीधे हाथी बाजार स्थित हैलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से निरीक्षण के बाद वह परियोजनाओं का भी निरीक्षण करेंगे। अपराह्न सर्किट हाउस में वाराणसी के विकास कार्य और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेेंगे

योगी आदित्यनाथ काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद कॉरिडोर का काम भी देखेंगे। इससे पहले कालिका धाम का पुल, रिंग रोड फेज-2, गोदौलिया व बेनियाबाग पार्किंग का निरीक्षण करेंगे। यहां से रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर भी जाएंगे और उसके पूरे हुए निर्माण को देखेंगे। साथ ही जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अधिकारियों के कामकाज का भी फीडबैक लेंगे। सीएम शुक्रवार को रात्रि विश्राम कर शनिवार सुबह लखनऊ रवाना होंगे।

दो दिवसीय वाराणसी प्रवास पर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछड़ी परियोजनाओं की हकीकत देखेंगे। सड़क, पुल और पार्किंग की परियोजनाओं की मौके पर ही समीक्षा करेंगे। माना जा रहा है कि जनता की सहूलियत से जुड़ी परियोजनाओं की लेटलतीफी पर सीएम ने सख्त रुख अख्तियार किया है।

उधर, सीएम के आगमन से पहले परियोजनाओं पर मजदूरों की संख्या बढ़ाकर काम की गति तेज करने की कोशिश की जा रही है। आइए सीएम के निरीक्षण वाली परियोजनाओं पर एक नजर डालते हैं।


Spread the love
और पढ़े  एक साथ बुझे 2 घरों के चिराग: पति के बाद इकलौते बेटे का सहारा भी छिना, इरशाद को लिया था गोद, दो दोस्तों की मौत
  • Related Posts

    यूपी मॉनसून सत्र- सपा विधायक आलम बदी के निधन पर शोक प्रस्ताव पेश, सदस्यों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    Spread the love

    Spread the loveयूपी विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। विपक्षी दलों द्वारा शिक्षक भर्ती, चंदा चोरी समेत विभिन्न मुद्दों पर हंगामा किया गया। साथ ही शोक…


    Spread the love

    बदायूं में कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    Spread the love

    Spread the loveबदायूं के बिनावर क्षेत्र में सोमवार सुबह कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई। मालगांव हाल्ट स्टेशन के पास हुई इस घटना से ट्रेन में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *