उत्तर प्रदेश : कल्याण सिंह की शुरू की गई ऑक्सीजन थेरेपी, सांस लेने में हो रही थी तकलीफ ।

Spread the love

संक्रमण की शिकायत के बाद लखनऊ के संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती कराए गए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। चिकित्सक लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हैं। एसजीपीजीआई की ओर से सोमवार को जारी किए गए स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक शनिवार शाम को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद कल्याण सिंह की ‘ऑक्सीजन थेरेपी’ शुरू की गई। सांस लेने में तकलीफ और बढ़ने पर रविवार शाम से उन्हें ‘नॉन इनवेसिव वेंटीलेशन’ पर रखा गया है।
बयान के मुताबिक पीसीएम, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी और एंडॉक्रिनलॉजी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

एसजीपीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आर. के. धीमान भी नियमित रूप से उनके इलाज की निगरानी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि 89 वर्षीय कल्याण सिंह को गत चार जुलाई को संक्रमण और बेहाशी के कारण एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था।


Spread the love
और पढ़े  UP कैबिनेट: बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल, पढ़ें..
  • Related Posts

    योगी सरकार का बेटियों को तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी, CM ने किया एलान

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एलान किया है। योगी सरकार प्रदेश की 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देगी। बुधवार को लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई…


    Spread the love

    अयोध्या- श्री राम वल्लभा कुज में सजी फूल बगला झांकी बनी श्रद्धा, आकर्षण का केंद्र

    Spread the love

    Spread the love        जानकी घाट स्थित भारत प्रसिद्ध गी, संत परमार्थ सेवा के प्रमुख केंद्र श्री राम बाभा कुंज में विराजमान श्री सीता राम जी महाराज की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *