उत्तराखंड : हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया को एलआईसी ने दिया 10 लाख का चेक, आज मिलेगी कार ।

Spread the love

टोक्यो ओलंपिक में हैट्रिक मारकर इतिहास रचने वाली महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने दस लाख का चेक देकर सम्मानित किया। भारतीय जीवन बीमा निगम ने महिला हॉकी टीम के प्रत्येक सदस्य को 10 लाख रुपये से सम्मानित करने का निर्णय लिया था। भारतीय जीवन निगम ने एक सितंबर को अपने 65 वर्ष पूर्ण किए हैं। बृहस्पतिवार को भारतीय जीवन बीमा निगम के देहरादून मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक पुनीत कुमार वंदना कटारिया के घर पहुंचे और उन्हें 10 लाख रुपये का चेक व प्रशस्ति पत्र दिया। वरिष्ठ मंडल प्रबंधक पुनीत कुमार ने कहा कि महिला हॉकी टीम ने विश्व में देश का नाम रोशन किया है। वंदना कटारिया ने हैट्रिक लगाकर इतिहास रचा है। इस मौके पर निगम के विपणन प्रबंधक पवन रोड ने कहा कि वंदना कटारिया और पूरी टीम ने राष्ट्रीय खेल हॉकी के प्रति भारतीयों के दिलों में प्रेम और बढ़ा दिया है। इस मौके पर प्रबंधक विक्रय विनोद थपलियाल, प्रबंधक अरविंद गुप्ता, हरिद्वार की दोनों शाखाओं के शाखा प्रबंधक वीरेंद्र लाल, राजन श्रीवास्तव, संत त्यागी, मनीष कौशिक, संजय कालरा आदि मौजूद रहे।
वंदना कटारिया को शुक्रवार को टाटा मोटर्स कार देकर सम्मानित करेगा। वंदना के जीजा मास्टर सतपाल ने बताया कि कंपनी की ओर से अल्ट्रोज कार रुड़की के शोरूम पर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वंदना अपने परिजनों के साथ शोरूम पर सम्मान प्राप्त करने के लिए पहुंचेंगी।


Spread the love
और पढ़े  रुद्रप्रयाग- बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय, जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- 7 महीने तक सूचना न देने पर नायब तहसीलदार पर 25 हजार का जुर्माना, जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveआरटीआई से मांगी गई जानकारी उपलब्ध न कराने पर सूचना आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए विकासनगर के नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी पर 25 हजार रुपये का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *