उत्तराखंड / हल्द्वानी : 500 बेड का अस्पताल जाना जाएगा जनरल बीसी जोशी के नाम से।

Spread the love

हल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज परिसर में बन रहे पांच सौ बेड का अस्पताल जनरल बीसी जोशी कोविड चिकित्सालय के नाम से जाना जाएगा। इसका निर्माण डीआरडीओ कर रहा है। अस्पताल का संचालन मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी करेगा।

अस्पताल में 375 ऑक्सीजन और 125 आईसीयू के बेड होंगे। मेडिकल कालेज प्राचार्य डॉ. सीपी भैंसोड़ा ने बताया कि अस्पताल का नाम डीआरडीओ की तरफ से रखा गया है। अस्पताल से जुड़े काम तीन से चार दिनों में पूर्ण होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के संचालन को लेकर पत्र भी जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अस्पताल के संचालन का पूर्ण दायित्व सुशीला तिवारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक का होगा। एसटीएच के ही नर्सिंग अधीक्षक को नर्सिंग सेवाओं और हाउस कीपिंग के सुपरविजन का दायित्व दिया गया है। पत्र में कहा गया है कि संबंधित कर्मचारियों को अलग से भत्ता या मानदेय देय नहीं होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।

हल्द्वानी। पिथौरागढ़ निवासी जनरल विपिन चंद्र जोशी (बीसी जोशी) भारतीय सेना के 17वें चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ रहे। 19 नवंबर 1994 को कार्यकाल के दौरान ही हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया था। उल्लेखनीय सेवाओं के लिए उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट पदक से नवाजा गया था।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: तंबाकू कारोबारियों पर कार्रवाई, 4 करोड़ का जीएसटी वसूला, विभागीय कार्रवाई में हुआ खुलासा
  • Related Posts

    अगस्त्यमुनि: घास लेने गई बुजुर्ग महिला पर गुलदार ने किया हमला; दिखाई हिम्मत, दरांती से खदेड़कर बचाई खुद की जान

    Spread the love

    Spread the loveविकासखंड अगस्त्यमुनि के पठालीधार क्षेत्र के कोटी गांव में घास काटने गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। महिला ने साहस दिखाते हुए हाथ में पकड़ी…


    Spread the love

    टिहरी- ग्राम पंचायत कोटी में महिला की संदिग्ध मौत, मानसिक विक्षिप्त बेटे पर हत्या का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveटिहरी जिले में जाखणीधार ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोटी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप लगाया गया है कि महिला के मानसिक रूप से बीमार…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *