उत्तराखंड : सीएम धामी आज पहुंचेंगे बागेश्वर, विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास ।

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को बागेश्वर और किच्छा में रहेंगे। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बुधवार को देहरादून से हेलीकॉप्टर से किच्छा के चीनी मिल स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से इंदिरा गांधी खेल मैदान पहुंचकर विधानसभा क्षेत्र की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद सीएम हेलीकॉप्टर से बागेश्वर चले जाएंगे।
उधर, बागेश्वर एडीएम चंद्र सिंह इमलाल ने बताया कि मुख्यमंत्री बुधवार दोपहर को हेलीकॉप्टर से पंडित बद्रीदत्त पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर पहुंचेंगे। यहां सीएम सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कैंपस का शुभारंभ, विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, जिला चिकित्सालय में आइसीयू वार्ड का उद्घाटन करेंगे।

इसके बाद वह विधायक चंदन राम दास की पुत्री गुंजन के विवाह पूर्व के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। गुंजन का विवाह 15 अक्तूबर को होना है। इसके बाद वह देहरादून रवाना हो जाएंगे। 

गोपेश्वर: बालखिला नदी पर बनेगी लघु जल विद्युत परियोजना
उच्च हिमालय क्षेत्रों से निकालने वाली बालखिला नदी पर लघु जल विद्युत परियोजना स्थापित होगी। तीन मेगावाट की इस परियोजना के निर्माण को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंजूरी दे दी है। परियोजना के निर्माण से जिला मुख्यालय गोपेश्वर के साथ ही आसपास के गांवों में बिजली की समस्या से निजात मिल जाएगी। 

नब्बे के दशक में चमोली-गोपेश्वर-मंडल-ऊखीमठ हाईवे पर कोठियालसैंण में बालखिला नदी पर तीन मेगावाट की लघु जल विद्युत परियोजना बनी थी, लेकिन भूस्खलन से परियोजना की नहर के क्षतिग्रस्त होने के बाद यह खंडहर में तब्दील हो गई थी। अब चमोली जिला सहकारी बैंक और उरेडा विभाग संयुक्त रूप से इस परियोजना का पुनर्निर्माण कर बिजली उत्पादन शुरू करेगा।
यह परियोजना जिला सहकारी बैंक से वित्त पोषित होगी। परियोजना का निर्माण ऊर्जा निगम के सब स्टेशन के समीप किया जा रहा है। चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि परियोजना निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है। जैसे ही परियोजना का शासनादेश जारी होगा, उसके बाद परियोजना का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

और पढ़े  देहरादून- बोर्डिंग स्कूल: छात्र की सिसकियों ने खोला प्रबंधन की हैवानियत का राज

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड हाईकोर्ट-हल्द्वानी में ओके होटल के अवैध हिस्से को 4 सप्ताह के भीतर हटाने के निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ओके होटल हल्द्वानी की सुधार याचिका का निस्तारण करते हुए आदेश दिया है कि होटल के अवैध निर्माण या अतिक्रमण की पैमाइश सड़क के केंद्र…


    Spread the love

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *