उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 : केजरीवाल ने किया ऐलान, कर्नल कोठियाल को बनाया मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार, और कि ये घोषणा ।

Spread the love

आप के के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज फिर देहरादून पहुंचे हैं। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बड़ी घोषणा की। उन्होंने एलान किया कि उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में आप पार्टी से कर्नल अजय कोठियाल(सेवानिवृत्त ) सीएम पद का चेहरा होंगे। वहीं, उन्होंने दूसरी घोषणा करते हुए कहा कि हम उत्तराखंड को पूरी दुनिया के हिंदुओं के लिए आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले मनीष सिसौदिया देहरादून आए थे। उन्होंने कहा था कि इस पर हम जनता की राय जानेंगे। हमनें प्रदेश की जनता से सुझाव लिए हैं। आप से सीएम कैंडिडेट किसे बनाना चाहिए इस पर लोगों का बेहतरीन जवाब आया है। लोगों ने कहा कि जब से उत्तराखंड बना है तो कुछ पार्टी और नेताओं ने उत्तराखंड को लूट लिया। अब हमें पार्टियां नहीं बल्कि देशभक्त फौजी चाहिए। बहुत बड़े स्तर पर लोगों ने कहा कि इन पार्टियों के भरोसे उत्तराखंड आगे नहीं बढ़ सकता। हमें कर्नल अजय कोठियाल ही चाहिए। यह निर्णय आप पार्टी ने नहीं बल्कि यहां की जनता ने लिया है। कहा कि कर्नल कोठियाल वो शख्स हैं, जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा की। जब उत्तराखंड के नेता इस प्रदेश को लूट रहे थे, तब यह शख्स सीमा पर देश की हिफाजत में लगा था। कुछ साल पहले केदारनाथ आपदा आई थी। तब इस शक्स ने अपनी टीम के साथ मिलकर केदारनाथ का पुनर्निर्माण किया था, अब इन्होंने उत्तराखंड के नवनिर्माण का बीड़ा उठाया है।

हम उत्तराखंड को देवभूमि कहते हैं। यहां इतने तीर्थ स्थान हैं। कितने देवी देवताओं का वास है यहां। पूरी दुनिया से हिन्दू यहां श्रद्धा के साथ दर्शन करने आते हैं। कर्नल कोठियाल को केदारनाथ में काम की वजह से लोग भोले का फौजी भी कहते हैं। सीएम पद के चेहरे की घोषणा के बाद कर्नल कोठियाल ने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल जी मुझे खुद जिम्मेदारी दी रहे हैं तो मेरे लिए यह काम आसान नहीं है। मैंने बहुत बड़े चैलेंज देखे हैं। फौज में फ्रंट लाइन में जाकर दुश्मन के छक्के छुड़ाए। यहां की फ्रंट लाइन है राजनीतिक फील्ड। मैं कोई नेता नहीं और न ही कोई ऐसी राजनीति जनता हूं।

और पढ़े  अमन हत्याकांड: वारदात में शामिल बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली, 2 और दबोचे

जब सरकार ने 2014 मार्च से हमें केदारनाथ पुनर्निर्माण का काम दिया था तब महिला शक्ति ने उस समय अपने बच्चों को बोला था कि अगर ये कर्नल केदारनाथ जाना चाहता है तो तुम क्यों नहीं। शुरू में मुझे नहीं पता था कि इसका नाम यूथ फाउंडेशन बनेगा लेकिन धीरे-धीरे युवाओं ने इसे आगे बढ़ा दिया। 

उत्तराखंड के आंदोलनकारियों और महिलाओं ने जो संघर्ष किया था। तब मैंने केजरीवाल की सरकार का मॉडल देखा। उनका गवर्नेंस मॉडल मैंने फॉलो करना शुरू किया। तब सोचा कि अगर मैं भी यहां विकास के लिए काम करूंगा तो निश्चित तौर पर सब साथ आएंगे। 

हम उत्तराखंड में जगह जगह जाकर भ्रमण कर रहे हैं। अब केवल उत्तराखंड के नवनिर्माण की बात करनी है। मैं केजरीवाल जी को ये आश्वासन देता हूं कि जिस तरह से आपने उत्तराखंड को गंभीरता से लिया है। आप यहां आ रहे हैं। इससे हम भी आगे बढ़ेंगे।

उन्होंने कहा कि मुझे बोला जाता है कि आप रोजगार पर जोर दीजिये। केजरीवाल जी का फोकस रोजगार पर है। हम इस पर काम कर रहे हैं। जल्दी ही हम अपने अभियान के जरिए सबको समझाएंगे कि किस तरह से रोजगार देंगे। 

कहा कि मैं शादीशुदा नहीं हूं। अगर मैं आर्मी में होता तो शायद ब्रिगेडियर बन गया होता। मुझे यहां इस नई तरह की राजनीति में मजा आ रहा है। मुझे फेल मत होने देना आप पार्टी को उत्तराखंड में विकास का मॉडल तैयार करने के लिए इंडियन आर्मी की शार्ट सर्विस कमीशन की तरह बस छह माह का समय दीजिए।
देहरादून में रोड शो भी करेंगे केजरीवाल
बता दें कि केजरीवाल करीब 11 बजे वे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया जिसके बाद केजरीवाल सीधे बीजापुर गेस्ट हाउस गए थे। 2.30 बजे वे सर्वे चौक स्थित आईटीडीआर ऑडिटोरियम में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे। इसके बाद घंटाघर स्थित स्व. इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दिलाराम चौक तक रोड शो करेंगे। 

और पढ़े  देहरादून- नर्सिंग अधिकारी की नौकरी दिलाने के नाम धोखाधड़ी, 32 लाख ठगने का आरोपी नेपाल सीमा से गिरफ्तार

बता दें कि 2022 के चुनाव को लेकर आप उत्तराखंड में काफी सक्रिय है। पार्टी पहले ही सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी है। अब संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए पार्टी काम कर रही है। 11 जुलाई को केजरीवाल ने दून आकर ऊर्जा क्षेत्र में 300 यूनिट मुफ्त बिजली का एलान कर चार बातों की गारंटी दी थी। जिसमें किसानों को मुफ्त बिजली, पुराने बिल माफ और 24 घंटे बिजली भी शामिल थी।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *