उत्तराखंड : रेड अलर्ट हुआ जारी प्रदेश में ताउते का असर , पर्वतीय क्षेत्रों पर बादल फटने के आसार, मैदानी इलाकों में चलेंगी तेज हवाएं

Spread the love

ताउते का असर अब देश के मैदानी और पर्वतीय राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटे में देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल और हरिद्वार जैसे जिलों में भी बारिश का अनुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को रेड अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार राज्य के कुछ स्थानों में तेज गर्जना के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की पूरी संभावना है। हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंहनगर जैसे मैदानी क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। 

अगले 24 घंटे तक देहरादून समेत राज्य के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। देहरादून जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने संबंधित विभागाध्यक्षों को तैयारियां पूरी करने की हिदायत दी है। साथ ही अधिकारियों को आपदा से जुड़ी हर जानकारी तत्काल जिला आपदा केंद्र को मुहैया कराने को कहा


Spread the love
और पढ़े   देहरादून- हाईवे पर रोडवेज बस की साइड लगने से बाइक सवार सेना के जवान की मौत
  • Related Posts

    चमोली- आंचल के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का ताज

    Spread the love

    Spread the loveचमोली जिले के किरुली गांव निवासी आंचल फरस्वाण फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड चुनी गई हैं। वह मुंबई में होने वाले फेमिना मिस इंडिया में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।…


    Spread the love

    देहरादून: 10 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न में 65 साल का आटा चक्की संचालक गिरफ्तार, मां ने की थी शिकायत

    Spread the love

    Spread the love     सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में 65 वर्षीय आटा चक्की (घराट) संचालक को 10 वर्ष की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *