उत्तराखंड : राज्य सरकार ने जारी की नई एसओपी, चारधाम यात्रा पर अग्रिम आदेशों तक लगी रोक।

Spread the love

उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार सुबह चारधाम यात्रा को लेकर संशोधित एसओपी जारी कर दी। सरकार ने आगामी एक जुलाई से प्रस्तावित चारधाम यात्रा को अग्रिम आदेशों तक के लिए स्थगित कर दिया है। बता दें कि सोमवार को जारी एसओपी में सरकार ने उच्च न्यायालय की रोक के बावजूद चारधाम यात्रा एक जुलाई से शुरू करने का फैसला लिया था। जबकि दूसरे चरण की यात्रा 11 जुलाई से होनी तय की गई थी। 

सरकार ने पहले चरण में बदरीनाथ की यात्रा चमोली जिले के लोगों के लिए, केदारनाथ की रुद्रप्रयाग जिले के लोगों के लिए, गंगोत्री व यमुनोत्री की यात्रा उत्तरकाशी जिले के लोगों के लिए सशर्त खोलने का निर्णय लिया था। इसमें यात्रियों के कोविड जांच रिपोर्ट अनिवार्य की गई थी। माना जा रहा था कि पर्यटन व धर्मस्व विभाग अलग से एसओपी जारी करेगा।

सोमवार को हाईकोर्ट ने सरकार के सारे तर्कों को सिरे से नकारते हुए एक जुलाई से चार धाम यात्रा कराने के कैबिनेट के निर्णय पर रोक लगा दी थी। सरकार की ये फजीहत कमजोर तर्कों और आधी अधूरी तैयारी के चलते हुई। कोर्ट ने कहा था कि सरकार के अधिकारी कोर्ट को बहुत हल्के ढंग से ले रहे हैं, लिहाजा मुख्य सचिव अधिकारियों को कोर्ट के समक्ष जवाब देने की ट्रेनिंग दें। अधिकारी गलत और अधूरी जानकारी देकर हमारे धैर्य की परीक्षा न लें। कोर्ट ने इस प्रकरण में अगली सुनवाई के लिए सात जुलाई की तिथि नियत की है।


Spread the love
और पढ़े  भरभराकर गिरी अस्पताल की दीवार, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत, निर्माण कार्य का ले रहे थे जायजा
  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामला: बीकेटीसी के आरोपी प्रमोद नौटियाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायालय, गोपेश्वर ने 14 दिन की न्यायिक…


    Spread the love

    ऋषिकेश- पशुलोक बैराज के पास गंगा के तेज बहाव में बालक बहा, दोस्तों के साथ आया था स्नान करने

    Spread the love

    Spread the loveएम्स ऋषिकेश के नजदीक पशुलोक बैराज स्थित ओमघाट पर एक बालक गंगा में डूब गया। बालक की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *