उत्तराखंड : राज्य में मुख्यमंत्री की रेस हुई तेज कौन बनेगा सीएम,धामी और कौशिक को अचानक बुलाया गया दिल्ली।।

Spread the love

मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बने सस्पेंस के बीच कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक अचानक दिल्ली कूच कर गए। सियासी हलकों में चर्चा रही कि उन्हें केंद्रीय नेतृत्व ने बुलाया है। दिल्ली में पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक में दोनों नेताओं के शामिल होने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में दोनों नेताओं से मुख्यमंत्री के चेहरे और मंत्रिमंडल के गठन को लेकर चर्चा हो सकती है।इधर, भाजपा नई सरकार के शपथग्रहण की तैयारी में जुट गई है। लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कुहासा नहीं छंट सका है। सीएम पद के लिए हो रही कश्मकश के बीच पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी दिल्ली पहुंचे। उनकी वहां राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात की चर्चा है। त्रिवेंद्र की इस मुलाकात के सियासी मायने टटोले जा रहे हैं। त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात हुई है, उन्होंने होली की शुभकामनाएं दी हैं। राजनीतिक मसलों पर भी चर्चा हुई है।
इधर, केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी शपथग्रहण समारोह की तैयारी में जुट गई है। आयोजन स्थल और उसमें बुलाये जाने वाले अतिथियों के नामों पर भी रायशुमारी हो गई है। लेकिन अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि भाजपा उत्तराखंड राज्य की बागडोर किसके हाथों में सौंपने जा रही है। पहले पार्टी की ओर से यह संकेत दिए गए थे कि विधायक मंडल दल की बैठक रविवार की शाम होगी। लेकिन अब पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने संकेत दिए कि यह बैठक सोमवार या मंगलवार को हो सकती है। यानी बैठक होने तक यह रहस्य बना रहेगा कि पार्टी किस नेता के शपथग्रहण की तैयारी कर रही है?

और पढ़े  देहरादून- धामी कैबिनेट में मदन कौशिक भी, हरिद्वार जिले के भारी कद के नेता, चौथी बार मंत्री बने

देर शाम कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। हालांकि धामी कैंप से जुड़े सूत्रों ने इसकी पुष्टि नहीं की। राजनीतिक हलकों में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक के भी दोपहर बाद दिल्ली जाने की चर्चा गरमा गई। कौशिक को प्रदेश पार्टी कार्यालय में शपथग्रहण कार्यक्रम की तैयारी बैठक में हिस्सा लेना था। लेकिन वह इसमें शामिल नहीं हुए। सूत्रों का कहना है कि कौशिक अचानक दिल्ली के लिए निकल गए।

चेहरे पर सस्पेंस बरकरार, नामों की लंबी सूची

मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सस्पेंस बरकरार है। चर्चाओं में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे आगे हैं। उनके अलावा विधायकों में कद्दावार नेता सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत और ऋतु खंडूड़ी के नाम की भी चर्चा है। एक नाम लैंसडौन के विधायक दिलीप सिंह रावत का भी चर्चाओं में शामिल हुआ है। गैर विधायकों में सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट और सांसद अनिल बलूनी के नामों की सबसे ज्यादा चर्चा है। लेकिन पार्टी नेताओं का मानना है कि केंद्रीय नेतृत्व सीएम पद के लिए कौन सा नाम सामने ले आए, इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी: BJP की हैट्रिक लगाने का रक्षा मंत्री कर गये सियासी भविष्वाणी,CM धामी ने किया गुलदस्ते से स्वागत

    Spread the love

    Spread the love     पंतनगर एयरपोर्ट पर गुलाब के फूलों के गुलदस्ते से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…


    Spread the love

    हल्द्वानी: धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, राजनाथ बोले- चौका मारा है अब छक्का भी मारेंगे

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में भाजपा के नौ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में विकास कार्यों से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह खासे प्रभावित हुए। अपने संबोधन में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *