उत्तराखंड : राज्य में कोरोना समाप्ति की ओर, हर दिन कम हो रही संक्रमितों की संख्या, बीते 24 घंटे में मिले 48 नए केस।।

Spread the love

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार कम हो रही है। बीते 24 घंटे के भीतर 48 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। 279 संक्रमित ठीक हुए हैं। 533 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 6060 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

10 जिलों में 48 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। देहरादून जिले में 23, हरिद्वार में छह, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल में तीन-तीन, टिहरी, ऊधमसिंह नगर, उत्तरकाशी में दो-दो, चमोली जिले में एक संक्रमित मिला है। पौड़ी, पिथौरागढ़ व रुद्रप्रयाग जिले में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है।प्रदेश में संक्रमितों के साथ ही कोरोना मरीजों की मौतें थम गई हैं। कोरोना की तीसरी लहर में अब तक 268 मरीजों ने मौत हो चुकी है। 279 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 87541 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। वर्तमान में 533 सक्रिय मरीज अस्पतालों व होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 95.63 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.79 प्रतिशत दर्ज की गई है।


Spread the love
और पढ़े  चमोली- नंदानगर में हादसा-- घुमकी क्षेत्र में देर रात कार खाई में गिरी, सेना के जवान की मौत
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *