उत्तराखंड : राज्य में आज कोरोना के 41 नए संक्रमित, एक भी मरीज की नहीं हुई मौत ।

Spread the love

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 41 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 64 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या 645 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को 26408 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं चार जिलों चमोली, चंपावत और टिहरी और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, अल्मोड़ा में पांच, बागेश्वर में एक, देहरादून में सात, हरिद्वार चार, नैनीताल में पांच, पौड़ी में एक, पिथौरागढ़ में दो, रुद्रप्रयाग में पांच और ऊधमसिंह नगर में 11 संक्रमित मिले हैं। 

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342023 हो गई है। इनमें से 327979 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7362 लोगों की जान जा चुकी है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- मेयर ने की मानसून की तैयारियों और शहर की स्वच्छता की समीक्षा, काम समय से पूरा करने के निर्देश
  • Related Posts

    अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग…PG छात्र ने MBBS के विद्यार्थियों को किया परेशान, एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक आज

    Spread the love

    Spread the loveसोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान और शोध संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) में रैगिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पीजी छात्र ने एमबीबीएस बैच 2023…


    Spread the love

    उत्तराखंड- मदरसों का अस्तित्व केवल बोर्ड पर निर्भर, ये मान लेना सही नहीं, सरकार के फैसले पर जमीअत का बयान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड मदरसा बोर्ड समाप्त कर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के संबंध में बुधवार को जमीअत उलेमा-ए-हिंद ने बयान जारी किया। उन्होंने इस कानून के क्रियान्वयन पर पुनर्विचार करने और…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *