उत्तराखंड : राज्य में आज कोरोना ने दी कुछ राहत,आज मिले 3727 नए केस, 5 लोंगो की मौत ।

Spread the love

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कुछ कमी आई। रविवार को राज्य में 3727 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। जबकि पांच मरीजों की मौत हुई है। 1270 संक्रमित ठीक हुए हैं। सक्रिय मामले भी 31 हजार पार हो गए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 400401 पहुंच गई है। 

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 13 जिलों में 3727 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 1264 , हरिद्वार में 824, नैनीताल में 200, ऊधमसिंह नगर में 252, अल्मोड़ा में 25, चमोली में 159, टिहरी में 99, पौड़ी में 220, बागेश्वर में 101, पिथौरागढ़ में 157, रुद्रप्रयाग में 259, उत्तरकाशी में 78, चंपावत जिले में 87 संक्रमित मिले हैं। अब तक 7480 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1270 संक्रमित ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 353346 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। वर्तमान में 31310 सक्रिय मरीजों का अस्पतालों और होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 88.25 प्रतिशत और संक्रमण दर 15.50 प्रतिशत दर्ज की गई है।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- आश्रम में जमीन पर सो रही युवती को सांप ने डसा, अस्पताल में उपचार जारी, हालत फिलहाल स्थिर
  • Related Posts

    देहरादून- चोरी का खुलासा: नौकरानी ने हीरे का हार पहनकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की रील, पहुंच गई जेल

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में इंस्टाग्राम पर बनाई गई एक रील ने करीब एक साल पुरानी 10 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी का पर्दाफाश कर दिया। राजपुर थाना क्षेत्र के आईटी…


    Spread the love

    देहरादून-हरिद्वार हाईवे: लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के पास चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून-हरिद्वार हाईवे पर गुरुवार देर रात चलते ट्रक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते ट्रक से बाहर निकलकर अपनी जान…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *