उत्तराखंड : राज्य में आज कोरोना के 14 नए संक्रमित, 01 मरीज की मौत ।

Spread the love

राज्य में बीते 24 घंटे में 14 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 21 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या 371 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को 19646 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि पांच जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। उधर, चमोली, हरिद्वार, पिथौरागढ़, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक-एक, चंपावत में दो, देहरादून में चार और नैनीताल में तीन संक्रमित मरीज सामने आए हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343139 हो गई है। इनमें से 329327 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7389 लोगों की जान जा चुकी है।

उधर, 72 हजार 661 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई। अब तक प्रदेश में 68 लाख 32 हजार 935 लोगों को कोरोना की पहली वैक्सीन दी जा चुकी है। 22 लाख 24 हजार 121 को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। 18 से 44 आयु वर्ग में अब तक चार लाख 74 हजार 203 को वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी हैं।


Spread the love
और पढ़े  तीन-चार दिन में उत्तराखंड पहुंचेगा मानसून, आज बिगड़ा रहेगा मौसम, बारिश-तूफान की चेतावनी
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी पर HC में सुनवाई आज, क्या सीबीआई को सौंपी जा सकती है जांच? देरी पर उठे सवाल

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के मामले में दाखिल तीन जनहित याचिकाओं पर 29 जून को सुनवाई संभावित है। पहली याचिका में मामले की जांच…


    Spread the love

    टिहरी- दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की माता का निधन, मां ने बेटे के जन्मदिन के दिन दुनिया को कहा अलविदा

    Spread the love

    Spread the loveदिवंगत अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी(72)  का दिल्ली के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 28 जून 1976 को उत्तरकाशी में जसपाल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *