उत्तराखंड : राज्य में आज कोरोना के 24 नए संक्रमित, 48 कोरोना के मरीज हुए ठीक ।

Spread the love

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 29 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 48 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 513 पहुंच गई है।  स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को 26526 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीन जिलों अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, बागेश्वर में दो, चमोली, पौड़ी, टिहरी और उत्तरकाशी में एक-एक, देहरादून,  पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में पांच-पांच, हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर में चार-चार, संक्रमित मरीज मिले हैं। 

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342336 हो गई है। इनमें से 328419 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7367 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें एक मौत बीते दिनों की शामिल की गई है।


Spread the love
और पढ़े  जरूरी काम की खबर: 15 अगस्त तक नहीं कराई ई-केवाईसी तो होगी मुश्किल, महंगा मिलेगा घरेलू सिलिंडर
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *