उत्तराखंड : राज्य की पहली महिला स्पीकर बनी ऋतु खंडूरी, इतने करोड़ रुपये की है मालकिन, जानिए इनके बारे में सबकुछ।।

Spread the love

उत्तराखंड में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी होंगी। पहली बार होगा जब किसी महिला को इस पद की जिम्मेदारी दी गई है। आज तक विधानसभा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सिर्फ पुरुष ही संभालते आए हैं। पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार सीट से विधायक ऋतु की उम्र 56 साल है। पिता बीसी खंडूरी दो बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे। आइए जानते हैं ऋतु खंडूरी के बारे में सबकुछ।..

ऋतु ने 1986 में मेरठ यूनिवर्सिटी के रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज से बीए ऑनर्स की पढ़ाई की। पिता बीसी खंडूरी 2007 से 2009 और फिर 2011 से 2012 के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे। खंडूरी सेना से रिटायर होने के बाद राजनीति में आए थे। मेजर जनरल रैंक से रिटायर हुए खंडूरी को 1982 में अति विशिष्ट सेवा मेडल दिया गया था। 

खंडूरी गढ़वाल लोकसभा से जीतने वाले वो पहले सांसद हैं और यहां से कुल 5 बार जीतकर सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रहे। 2007 में खंडूरी के नेतृत्व में बीजेपी को उत्तराखंड में जीत मिली और उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया। पहले वे 2009 तक मुख्यमंत्री बने रहे। फिर डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को मुख्यमंत्री बना दिया गया। फिर 2011 से 2012 तक चुनाव से ठीक पहले बीसी खंडूरी दोबारा मुख्यमंत्री बने रहे।

2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने खंडूरी है जरुरी का नारा दिया था, लेकिन खंडूरी अपनी ही सीट नहीं निकाल पाए। उन्हें कोटद्वार सीट पर सुरेंद्र सिंह नेगी ने हरा दिया। इसके बाद से ही खंडूरी ने राजनीति से दूरी बना ली थी और उनकी बेटी ऋतु ने राजनीतिक विरासत संभाल ली। इस बार इसी सीट पर बेटी ऋतु ने पिता की हार का बदला लिया। ऋतु ने पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी को हराया। इसके पहले ऋतु ने 2017 में पहली बार यमकेश्वर सीट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। बीसी खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी कांग्रेस पार्टी में हैं और गढ़वाल सीट से सांसद का चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन वे चुनाव नहीं जीत पाए।

और पढ़े  बंगाल- EC के निर्देश पर बदले गए 13 जिलों के एसपी,कुल 19 अफसरों का तबादला

करोड़ों की मालकिन, पति सरकारी विभाग में 

ऋतु के पास कुल 7.26 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें 1.26 करोड़ रुपये की चल और 4.40 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। ऋतु ने अपने चुनावी हलफनामे में इसकी जानकारी दी है। ऋतु और उनके पति के पास कुल पांच बैंक खाते हैं। इनमें 77.72 लाख रुपये जमा हैं। इसके अलावा ऋतु के पास 40 लाख रुपये के गहने भी हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    बंद कमरे से मिली 5 लाशें, इलाज के लिए कोच्चि आया था पूरा परिवार

    Spread the love

    Spread the love     केरल के कोच्चि से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। शहर के वडुथला इलाके में एक किराए के मकान में एक ही…


    Spread the love

    ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार कर रहे ट्रंप,क्या थमने वाला है ईरान युद्ध?

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में चल रहे भीषण संघर्ष के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *