उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने शहादत को किया नमन, बच्चों के लिए की ये बड़ी घोषणा ।

Spread the love

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस के मौके पर वीर शहीदों की शहादत को सलाम किया। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस व वीरता का परिचायक है।

मुख्यमंत्री ने की ये महत्वपूर्ण घोषणाएं

उन्होंने इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। मुख्यमंत्री ने बताया कि द्वितीय विश्व युद्ध की वीरांगना व वेटरन की मासिक पेंशन को आठ हजार से बढ़ाकर दस हजार कर दिया गया है। इसका राज्य के तकरीबन आठ सौ परिवारों को फायदा होगा। वहीं एनडीए/सीडीएस या समकक्ष लिखित परीक्षा पास करने वाले पूर्व सैनिकों के बच्चों को एसएसबी की तैयारी के लिये पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इसके अलावा एक प्रकरण पिछले काफी वक्त से लंबित है। जिसके तहत सैनिकों व पूर्व सैनिकों के बच्चों के पठन-पाठन में सहूलियत के लिये हल्द्वानी में एक छात्रावास का भी निर्माण किया जाएगा। गढ़वाल व कुमाऊं में वीर नारियों व वीरता पदक से अलंकृत सैनिकों के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। सैन्य धाम के विषय में मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिये सभी जरूरी इंतजाम किये जा रहे हैं और सैन्य धाम जल्द आकार लेने लगेगा।

उन्होंने कहा कि साथ ही एक सितंबर से राज्य में सैनिक सम्मान यात्रा भी आयोजित की जा रही है। जिसके तहत शहीदों के स्वजन व वीरता पदक से अलंकृत सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं सैन्य धाम के लिये शहीदों के आंगन की मिट्टी लाई जाएगी।

और पढ़े  देहरादून: परीक्षाओं में धांधली से आहत युवाओं का सड़कों पर दिखा आक्रोश, बोले-इस्तीफा दें केंद्रीय शिक्षा मंत्री

इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल शहीद नागा रेजिमेंट के नायक स्व. देवेंद्र सिंह रावत के कौलागढ़ स्थित आवास जाकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, विधायक हरबंश कपूर, खजानदास, मेयर सुनील उनियाल गामा ने भी शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- 7 महीने तक सूचना न देने पर नायब तहसीलदार पर 25 हजार का जुर्माना, जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveआरटीआई से मांगी गई जानकारी उपलब्ध न कराने पर सूचना आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए विकासनगर के नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी पर 25 हजार रुपये का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *