उत्तराखंड : मानसून सत्र के आज तीसरे दिन कई विधेयक किया जाएंगे आज पेश ।

Spread the love

उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को भी सदन में कई विधेयक पेश किए जाएंगे। वहीं इससे पहले मंगलवार को मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में छह विधेयक पेश किए गए।

जिसमें उत्तराखंड माल एवं सेवा कर संशोधन विधेयक, उत्तराखंड फल पौधशाला (विनियमन) विधेयक, उत्तराखंड नगर निकाय एवं प्राधिकरण विशेष प्राविधान संशोधन विधेयक, आईएमएस यूनिसन विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, डीआईटी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक पेश किए गए। वहीं उत्तराखंड प्रतिपूरक वनीकरण निधि प्रबंधन एवं नियोजन प्राधिकरण (कैंपा) की वित्तीय वर्ष 2013-14 से 2016-17 तक लेखा प्रतिवेदन रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी गई। सरकार की ओर से नर्सरी एक्ट की धारा-19 में संशोधन किया गया है। जिसमें एक्ट के तहत जो भी परिवाद होगा, वह जिला के न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के क्षेत्राधिकार में होगा। एक्ट में किसानों को घटिया पौध सामग्री देने पर सजा और जुर्माने का प्रावधान किया गया है। 

25वीं वार सभी सवालों का मिला जवाब
विधानसभा मानसून सत्र दूसरे दिन मंगलवार को सदन में 25वीं वार प्रश्न काल में सभी तारांकित प्रश्नों का जवाब निर्धारित समय में मिला है। विधानसभा अध्यक्ष ने सदन को सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग करने के लिए सभी विधायकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी मंत्रियों ने भी पूरी तैयारी के साथ प्रश्नों का जवाब देकर सदस्यों को संतुष्ट किया ।


Spread the love
और पढ़े  उत्तरकाशी- सिलक्यारा टनल में दर्दनाक हादसा, पत्थर की चपेट में आकर मजदूर की मौत
  • Related Posts

    बढ़ीं मुश्किलें- पश्चिम बंगाल में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर बुलडोजर की कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the loveदक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन ने शनिवार को अमताला स्थित तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के पार्टी कार्यालय को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। क्योंकि जांच में यह पाया गया…


    Spread the love

    देहरादून- पुलिस ने शुरू किया मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अभियान

    Spread the love

    Spread the loveमस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम सेवा संगठन ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।  इस दौरान खूब नारेबाजी की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *