उत्तराखंड : बड़ी खबर उत्तराखंड से पौड़ी में तड़के 3:30 बजे फटा बादल, मलबा आने से बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे

Spread the love

राजधानी देहरादून सहित उत्तराखंड के कई इलाकों में शनिवार देर रात व रविवार तड़के भारी बारिश हुई। इसी क्रम में बादलों ने राज्य के पौड़ी जिले में कहर बरपाया। यहां श्रीनगर रोड पर बैंग्वाड़ी गांव में रविवार तड़के बादल फट गया। बादल फटने की घटना से पौड़ी-श्रीनगर रोड पर यातायात भी पूरी तरह बाधित हो गया है।

जानकारी के मुताबिक तड़के करीब साढ़े तीन बजे यह घटना हुई। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दो दुपहिया वाहन लापता हैं। वहीं एक गोशाला में फंसे तीन जानवरों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।

सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम राहत-बचाव कार्य में लगी हुई है। क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक के सुबह 7:30 बजे तक घटनास्थल पर न पहुंचने पर ग्रामीणों ने कड़ा आक्रोश जताया है। कहा कि राजस्व उपनिरीक्षक इससे पहले भी कई मौकों पर गैर-जिम्मेदारी दिखा चुके हैं। प्रधान ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।


Spread the love
और पढ़े  ऋषिकेश- खंडशिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने RTE के तहत मिलने वाली धनराशि लेते पकड़ा
  • Related Posts

    पौडी गढ़वाल- श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि, समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

    Spread the love

    Spread the love       आगामी चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने एनआईसी कक्ष में संबंधित विभागों की विस्तृत…


    Spread the love

    देहरादून: आज हनुमान जन्मोत्सव, राजधानी में निकलेगी बालाजी की भव्य शोभायात्रा, शहर में बदले रहेंगे रूट

    Spread the love

    Spread the love हनुमान जन्मोत्सव पर आज बृहस्पतिवार को शहरभर के मंदिरों में अनुष्ठान होंगे। साथ ही श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री पृथ्वीनाथ महादेव सेवादल की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *