उत्तराखंड : प्रदेश सरकार ने 5 – 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का किया ऐलान, यह राशि 18 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को मिलेगी …..

Spread the love

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पत्रकार हित में बड़ा निर्णय लिया। उन्होंने 18 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूरी दी। इनमें से कुछ पत्रकारों की मृत्यु कोविड संक्रमण से हुई है। 

मुख्यमंत्री रावत ने यह निर्णय पत्रकार कल्याण कोष के तहत आपदाग्रस्त पत्रकारों एवं उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता दिए जाने के लिए गठित समिति की सिफारिश पर लिया। मुख्यमंत्री इस समिति के अध्यक्ष हैं। पत्रकार कल्याण कोष के गठन के उपरांत यह एकमुश्त सबसे बड़ी सहायता राशि 90 लाख रुपये है।

उन्होंने कहा कि पत्रकार कल्याण कोष से 18 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। महानिदेशक सूचना को निर्देश दिए गए है कि जिन मामलों में  आवेदन प्राप्त नहीं है या अभिलेख पूर्ण नहीं है, उनको भी आर्थिक सहायता दिए जाने के लिए सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर ली जाए।

 महानिदेशक सूचना रणबीर सिंह चौहान ने बताया कि पत्रकार कल्याण कोष के लिए गठित समिति की बैठक विगत एक जून को हुई थी। समिति के समक्ष राज्यभर से 18 प्रस्ताव आए थे, जिन्हें आर्थिक सहायता दिए जाने की संस्तुति समिति द्वारा की गई। समिति के समक्ष आठ प्रस्ताव ऐसे भी आए थे, जिनके अभिलेख पूर्ण नहीं पाए गए।

इसके लिए सभी जिला सूचना अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपूर्ण आवेदन पत्रों को पूर्ण करते हुए 15 दिनों में मुख्यालय को भेजें, ताकि अगली बैठक में आर्थिक सहायता दिए जाने पर विचार किया जा सके।

इस बैठक में गैर सरकारी सदस्य के रूप में पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधि बीना उपाध्याय, योगेश भट्ट, त्रिलोक चंद्र भट्ट उपस्थित थे। जबकि रमेश पहाड़ी द्वारा वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस अवसर पर अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला, उप निदेशक नितिन उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

और पढ़े  उत्तरकाशी- स्यानाचट्टी में 100 मीटर हिस्सा धंसने के बाद हनुमान चट्टी में बढ़ी मुश्किलें, गिर रहे पत्थर

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- BJP ने जारी की 18 विभागों के सयोंजकों की सूची, देखें किसे मिली किस विभाग की जिम्मेदारी

    Spread the love

    Spread the love भाजपा ने 18 विभागों मे सयोंजक और सह सयोंजकों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग- रेलवे निर्माण कंपनी के बैचिंग प्लांट में लगी आग, ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप

    Spread the love

    Spread the loveघोलतीर-नगरासू के पास रेलवे निर्माण कार्य में लगे बैचिंग प्लांट में शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई। आग लगते ही प्लांट से ऊंची लपटें उठने लगीं। हालांकि कंपनी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *