उत्तराखंड : प्रदेश में सैंपल जांच का ग्राफ गिर रहा है, 62 फीसदी की कमी आई 7 दिन में ।

Spread the love

राज्य में कोरोना संक्रमण की रफ्तार घटने के साथ सैंपलों की जांच का ग्राफ गिर रहा है। बीते सात दिनों में सैंपल जांच में 62 प्रतिशत की कमी आई है। जबकि सितंबर माह में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। केंद्र सरकार की ओर से कोविड टेस्टिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, प्रदेश सरकार ने भी संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रतिदिन 40 हजार सैंपल जांच कराने का लक्ष्य रखा है।
प्रदेश में भले ही कोरोना संक्रमित मामलों में स्थिरता आई है लेकिन कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। विशेषज्ञों ने सितंबर तक कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जताई है। इसके लिए सरकार ने संक्रमण से बचाव के लिए तैयारियां भी कर ली है। वर्तमान में प्रतिदिन औसतन 10 से 15 हजार सैंपलों की जांच की जा रही है। जबकि सरकार ने 40 हजार सैंपल जांच करने का लक्ष्य रखा था। बीते सात दिनों में 106756 सैंपलों की जांच की गई। जो लक्ष्य से 62 प्रतिशत कम है। 

सोशल डेवलपमेंट फार कम्युनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का कहना है कि पांच सप्ताह से प्रदेश में कोविड जांच लगातार घट रही है। कोरोना की तीसरी लहर की रोकथाम व बचाव के लिए सैंपल जांच में कमी उचित नहीं है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग को सैंपल टेस्टिंग बढ़ाने की आवश्यकता है।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- पुलिस चौकी से 60 मीटर...फिर भी नकाबपोशों ने उड़ाए लाखों..
  • Related Posts

    आना मना है: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर नहीं होगी कांवड़ यात्रा, जरूरी इंतजाम करने के लिए राज्यों में सहमति

    Spread the love

    Spread the loveकुछ ही दिनों में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने शुक्रवार को घोषणा की कि कांवड़ यात्रियों के लिए…


    Spread the love

    देहरादून : अग्निवीरों के लिए बनेगी स्पेशल सेल, 4 साल की सेवा के बाद रोजगार की जिम्मेदारी उठाएगी सरकार

    Spread the love

    Spread the loveधामी सरकार चार साल की सेवा के बाद रिटायर हो रहे अग्निवीरों के लिए विशेष सेल का गठन करेगी। इस सेल के जरिये राज्य के सभी पूर्व अग्निवीरों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *